सिरमौर के शिलाबाग में रस्साकशी हादसारस्सा टूटने से 10 फीट गहरी ढांक में गिरे प्रतिभागी, 17 घायल


सिरमौर 


सिरमौर जिले के शिलाबाग क्षेत्र में आयोजित एक रस्साकशी प्रतियोगिता के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्रतियोगिता के दौरान अचानक रस्सा टूट जाने से प्रतिभागी करीब 10 फीट गहरी ढांक में जा गिरे। हादसे में कुल 17 लोग घायल हो गए, जिनमें 15 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।


हादसा रविवार देर रात का बताया जा रहा है। घायल लोगों को तुरंत एंबुलेंस और निजी वाहनों के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही ऑनकॉल ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक आपातकालीन कक्ष पहुंचे और घायलों का उपचार शुरू किया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार पांच गंभीर रूप से घायल लोगों को ऑर्थो वार्ड में भर्ती किया गया है, जबकि कई घायलों के पांव और बाजू में फ्रैक्चर पाए गए हैं।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक देर रात एक साथ बड़ी संख्या में घायल पहुंचने से कुछ समय के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई थी। हालात को संभालने के लिए मेडिसन, हड्डी रोग और सर्जरी विभाग के विशेषज्ञों सहित आठ से नौ चिकित्सकों की टीम ने आपातकालीन कक्ष में मोर्चा संभाला।


घायलों से मिली जानकारी के अनुसार शिलाबाग के लेहूनाना क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। रस्साकशी के दौरान मैदान में जगह कम होने के कारण जैसे ही रस्सा टूटा, महिलाएं संतुलन खोकर ढांक की ओर गिर गईं। इस दौरान पास में खड़े दो पुरुष भी संतुलन बिगड़ने से खाई में जा गिरे।

शिलाबाग निवासी सुषमा ने बताया कि रस्साकशी के दौरान अचानक रस्सा टूट गया, जिससे प्रतिभागी ढांक की ओर गिर गए। उन्होंने बताया कि पांच महिलाओं को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दो घायलों की सर्जरी भी की गई है।


हादसे को लेकर असमंजस
घटना को लेकर क्षेत्र में अलग-अलग चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। कुछ लोगों का दावा है कि यह हादसा खेल प्रतियोगिता के दौरान नहीं, बल्कि प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद ग्रामीणों को ले जा रही एक पिकअप जीप के पलटने से हुआ। हालांकि इस संबंध में अभी तक पुलिस के पास कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं पहुंची है।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि रस्साकशी प्रतियोगिता में घायल लोगों को देर रात अस्पताल लाया गया था और करीब नौ चिकित्सकों की टीम ने तुरंत उपचार उपलब्ध कराया।

नशे के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ने वाली महिलाओं पर मुक़दमा करना शर्मनाक : जयराम ठाकुर

बिलासपुर में भाजपा के विधायकों को बुलाया नहीं, मंच पर नशे के कारोबारी भी बैठे

बिलासपुर 


पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बिलासपुर भाजपा द्वारा प्रदेश में बढ़ रहे नशे के आतंक, सरकार द्वारा नशे के कारोबारियों को मिल रहे संरक्षण और बिलासपुर में नशा रोकने के लिए गश्त कर रही महिलाओं के खिलाफ़ किए गए मुकदमे के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने नशे के खिलाफ़ अपनी पंचायतों में गश्त कर रही महिला मण्डल की कुछ महिलाओं के खिलाफ़ पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उसे वापस लेने की मांग की। इस बाबत उन्होंने बिलासपुर मुख्य बाजार से उपायुक्त कार्यालय तक प्रदर्शन यात्रा निकालकर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को महिलाओं के खिलाफ़ हुए मुकदमे को वापस लेने हेतु ज्ञापन सौंपा।
अपने परिवार को नशे से बचाने के लिए महिलाएं गश्त करने को मजबूर क्यों हैं

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार नशे को लेकर वास्तव में गंभीर नहीं है। इसलिए नशे के खिलाफ़ लड़ाई में गंभीरता दिखाने की बजाय शोबाजी और इवेंट मैनेजमेंट का काम कर रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में नशा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जहाँ आदमी का पहुंचना भी मुश्किल है, वहाँ भी नशा और नशा करने वाले लोग पहुँच रहे हैं। प्रदेश के कोने- कोने में नशा अपना तांडव मचा रहा है। हमारे युवा आए दिन सड़कों पर नशे के ओवरडोज इसके कारण बेमौत मर रहे हैं। यह परिस्थितियां दिल दहलाने वाली हैं। लेकिन सरकार नशा के कारोबारियों पर सख्ती दिखाने की बजाय नशे के खिलाफ़ आवाज उठा रही मातृ शक्ति को ही निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि आखिर यह स्थिति क्यों आई कि महिलाओं को अपने पंचायतों की रखवाली करनी पड़ रही है। यह है सरकार और व्यवस्था की नाकामी है जो काम पुलिस को करना चाहिए वह काम आम लोग कर रहे हैं और उसके बदले उन्हें मुकदमो का सामना करना पड़ रहा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरे मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर बहुत गंभीर सवाल उठ रहे हैं। जब महिलाओं द्वारा नशे की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर क्यों नहीं पहुंची? गांव की झाड़ियों में सरेआम नशा लेने में प्रयोग होने वाले इंजेक्शन की खेप मिलती है। यह आये दिन की बात है। नशे के खिलाफ़ लड़ाई में समाज सहयोग दे रहा है। परिवार सहयोग दे रहा है। प्रदेशवासी सहयोग दे रहे हैं तो सरकार आखिर ऐसा क्यों कर रही है? अगर अपने बच्चों को नशे से बचाने के लिए माताओं को आगे आना पड़ रहा है तो मुख्यमंत्री और सरकार को इस स्थिति पर विचार करना चाहिए। यह स्थिति बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को इस विषय पर गंभीरता से सोचना होगा और नशे के खिलाफ़ लड़ाई में सिर्फ इवेंट और हेडलाइन मैनेजमेंट से आगे बढ़कर काम करना होगा।


उन्होंने अपने कार्यकाल के बारे में बताते हुए कहा कि प्रदेश में नशे के कारोबार से जुड़े ज्यादातर लोग अन्य राज्यों से संबंध रखते हैं इसलिए पूर्व सरकार में हमने पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर आपसी सहयोग के साथ काम करने का फैसला किया। पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भरोसे में लेकर हमने जो मुहिम चलायी उसका बहुत लाभ हुआ और नशे पर प्रभावी नियंत्रण हो पाया। सभी मुख्यमंत्री और जिम्मेदार उच्च पदस्थ अधिकारियों के बीच तीन मीटिंग हुई। लेकिन वर्तमान सरकार के 3 साल के कार्यकाल में एक भी ऐसी मीटिंग्स नहीं हुई।


इवेंट से नहीं गंभीरता से काम करने पर प्रदेश से खत्म होगा नशा

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज प्रदेश में नशे से बड़ा कोई मुद्दा नहीं है और नशे को सहयोग करने वाले लोग सत्ता के करीबी हैं। बिलासपुर में बीते हफ्ते नशे के खिलाफ़ वॉक्थन का आयोजन किया गया। बच्चों को 9:30 बजे से बुलाकर ही बैठाया गया और मुख्यमंत्री 2:00 बजे के बाद आए। इस कार्यक्रम में बिलासपुर जिले के चार में तीन विधायक जो भारतीय जनता पार्टी के थे उन्हें बुलाया तक नहीं गया लेकिन ऐसे लोग मंच की शोभा बढ़ा रहे थे जिन पर खुद ही नशे को लाने का आरोप है। मुख्यमंत्री को अपने नेताओं से पूछना चाहिए कि उनके ऊपर गोलियां क्यों चली और उस पूरे गोलीकांड में नशे का क्या रोल है? हमारे विधायक कहते हैं कि अच्छा हुआ की सरकार ने उस मंच पर नहीं बुलाया जिसपर नशा फैलाने वाले लोग पहले से ही सुशोभित थे। क्या इसी तरह से प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ़ अपनी लड़ाई लड़ेगी? अगर सच में मुख्यमंत्री चिट्टे के खिलाफ गंभीर हैं तो उन्हें चिट्टे के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हर एक प्रदेशवासी को सहयोग करना चाहिए, सम्मानित करना चाहिए, मुक़दमा नहीं। लेकिन यह सरकार स्कूल, कॉलेज, मंदिर, आंगनबाड़ी केन्द्रों के पास शराब के ठेकों का भी विरोध करने वालों पर एफआईआर करती है

वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर गंभीरता से अमल सुनिश्चित करे विभाग : उपायुक्त




बिलासपुर 

जिला मुख्यालय बिलासपुर के बचत भवन में मंगलवार को वरिष्ठ नागरिक सभा बिलासपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने की। बैठक में पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर, सहायक उपायुक्त राजकुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी रमेश बंसल, रेड क्रॉस सोसाइटी के अमित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 


इसके अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिक सभा के अध्यक्ष डॉ. जे एन मिश्रा, महासचिव मस्तराम वर्मा, संरक्षक ओपी गर्ग, सदस्य राजपाल सरीन, राजकुमार, शशि बाला, कांता शर्मा, रक्षा टाडू, सुशील पुंडीर, रमेश नड्डा, नवल किशोर, बी डी ठाकुर, कृष्ण लाल ठाकुर, राजेंद्र शर्मा, शहजाद सिंह चौहान, जगन्नाथ गौतम सहित अन्य सदस्यों ने भी बैठक में भाग लिया।

बैठक के दौरान वरिष्ठ नागरिक सभा बिलासपुर द्वारा उपायुक्त के समक्ष शहर से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याएं रखी गईं। इनमें पार्किंग निर्माण, पैदलपथ की व्यवस्था, शहर में नालियों की नियमित सफाई, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष चिकित्सा पर्ची की सुविधा, एम्स अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग लाइन की व्यवस्था, कोलडैम से जल आपूर्ति, शहर में घूम रहे आवारा पशुओं की समस्या, स्विमिंग पूल से संबंधित विषय, कॉलेज चौक रघुनाथपुर में ओवरहेड पुल निर्माण तथा जेबरा क्रॉसिंग, फोरलेन पर रैन शेल्टर का निर्माण, शहर में शौचालय व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाना, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, पेयजल समस्या, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, एम्स अस्पताल के मुख्य गेट के सामने पड़े मिट्टी के ढेर एवं अन्य मलबे को हटाना तथा बस स्टैंड से मंडी बुराड़ी पुल तक ई टैक्सी चलाने जैसी मांगें प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

उपायुक्त राहुल कुमार ने वरिष्ठ नागरिक सभा द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक बिंदु पर गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को 15 दिनों के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि वरिष्ठ नागरिक सभा द्वारा प्रस्तुत समस्याओं पर ठोस और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उपायुक्त ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और इनसे जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यूको आरसेटी बिलासपुर में सम्पन्न हुआ ब्यूटी पार्लर मैनेजमैंट का 35 दिवसीय प्रशिक्षण




बिलासपुर

यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर के माध्यम से बिलासपुर जिला में ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट का 35 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इस प्रशिक्षण में 33 महिलाओं ने भाग लिया।

संस्थान के निदेशक अजय कुमार शर्मा ने सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र दिए। इस अवसर पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा है तथा जिला के बेरोजगार ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के लिए कई गतिविधियों में निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करता है।

 अब तक जिला में बहुत से युवाओं ने इस सुविधा का लाभ उठाया है। उन्होंने बताया कि संस्थान ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 50 वर्ष के युवाओं के लिए विभिन्न गतिविधियों में प्रशिक्षण प्रदान करता है जिनमें ड्रेस डिजाईनिंग, ब्यूटीपार्लर, रेशम कीट पालन, मशरूम उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, बैग बनाना, खिलौना बनाना, कंप्यूटर बेसिक, मोटर ड्राइविंग आदि शामिल हैं।
उन्होंने लोगों को बैंक द्वारा चलाई जा रही अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, बीमा योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंकों द्वारा स्वरोजगार के लिए मुद्रा लोन, पीएमईजीपी, पीएमएफएमई, स्टैंड अप-इंडिया और बहुत सी अन्य ऋण सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाती है। इच्छुक प्रशिक्षणार्थी यूको आरसेटी बिलासपुर में कोई भी बताये गए प्रशिक्षणों का निशुल्क लाभ उठाने के लिए पंजीकरण करवा सकते।

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में डिजिटल विश्वविद्यालय तथा दो आधुनिक व्यावसायिक परिसरों की स्थापना को प्रदेश कैबिनेट ने दी मंजूरी


तकनीकी शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, कहा डिजिटल कौशल और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा  

बिलासपुर 

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित हुई मंत्रीमण्डल की बैठक में जिला बिलासपुर के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से जुडे दो महत्वपूर्ण निर्णय लेकर मंजूरी प्रदान की गई। जिसमें पहला निर्णय घुमारवीं में डिजिटल युनिवर्सिटी स्थापित करने तथा दूसरा निर्णय दो आधुनिक वाणिज्यिक परिसर स्थापित करना शामिल है।
नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यवसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के लिए दो बडे निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में डिजिटल युनिवर्सिटी तथा दो वाणिज्यिक परिसारों के स्थापित होने से इस क्षेत्र के विकास को एक नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश मंत्रीमण्डल ने घुमारवीं में सार्वजनिक-निजी सहभागिता (पीपीपी) मॉडल के अंतर्गत मल्टीडिसिप्लिनरी इंस्टिट्यूट ऑफ इनोवेशन, स्किल, टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (एमआईआईएसटीईआर) की स्थापना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस विश्वविद्यालय के स्थापित हो जाने पर प्रदेश के युवाओं को नवाचार, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास तथा उद्यमिता के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण अवसर उपलब्ध होंगे। साथ ही कहा कि यह संस्थान डिजिटल रूप से सक्षम, कुशल एवं आत्मनिर्भर कार्यबल तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।
राजेश धर्माणी ने बताया कि इसके अतिरिक्त प्रदेश मंत्रीमण्डल ने घुमारवीं क्षेत्र में मोहल मौजा पनोल शहरी तथा औहर में आधुनिक वाणिज्यिक परिसरों के निमार्ण को भी स्वीकृति प्रदान की है। इन वाणिज्यिक परिसरों के स्थापित होने से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों के लिए व्यापार और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को आधुनिक शिक्षा, कौशल और बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

ग्राम पंचायत कोटखास में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों में असंतोष, जांच की मांग तेज

बिलासपुर

ग्राम पंचायत कोटखास में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों के समय पर पूर्ण न होने से ग्रामीणों में नाराज़गी देखी जा रही है। सोमवार को ग्रामीणों ने इस संबंध में प्रशासन से हस्तक्षेप और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
ग्रामीण अवतार सिंह ने बताया कि पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से पंचायत क्षेत्र में स्वीकृत विकास कार्यों की स्थिति स्पष्ट नहीं है। कई कार्य अधूरे पड़े हैं, जिससे आम जनता को रोज़मर्रा की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पंचायत से जुड़े विकास कार्यों और रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच करवाई जाए, तो वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है।
ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों की गति काफी समय से बेहद धीमी है, जिससे लोगों में असंतोष लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पंचायत के विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन कराया जाए और कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
इस संबंध में जब ग्राम पंचायत कोटखास के प्रधान हरनेक सिंह से प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कहा कि वह इस विषय पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि पंचायत के विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और भविष्य में विकास कार्यों को सुचारु रूप से आगे बढ़ाया जा सके।

3 किलो 650 ग्राम चरस बरामद, पंजाब–जम्मू-कश्मीर के तीन तस्कर गिरफ्तार

तेज रफ्तार एर्टिगा नाका तोड़कर भागी, घुमारवीं पुलिस ने पीछा कर दबोचा



बिलासपुर


घुमारवीं उपमंडल में नशा कारोबार पर पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए रिकॉर्ड मात्रा में चरस बरामद की है। शनिवार देर शाम गुलातर क्षेत्र में लगाए गए नाके के दौरान एक पंजाब नंबर की एर्टिगा कार (PB01E 3946) तेज रफ्तार से नाका तोड़कर निकल गई। कार चालक की संदिग्ध हरकत को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत वाहन का पीछा शुरू किया।

घुमारवीं पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और सतर्कता के चलते कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर उमरीनाला ब्रिज कूहमजवाड़ के पास वाहन को रोक लिया गया। तलाशी के दौरान कार से 3 किलो 650 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसे तस्करी के उद्देश्य से लाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

लगातार बड़ी सफलताएं हासिल कर रही घुमारवीं पुलिस टीम

घुमारवीं पुलिस क्षेत्र पहले भी नशा तस्करों के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाइयों के लिए जाना जाता है। कुछ दिन पहले इसी टीम ने आधा किलो से अधिक चिट्टा पकड़कर बड़ी कामयाबी हासिल की थी। नशा तस्करी के खिलाफ लगातार जारी कार्रवाई के लिए टीम के एचसी आशु वर्मा को इस माह ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ’ का सम्मान भी मिल चुका है।

गिरफ्तार आरोपी पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है–
अर्शदीप सिंह, पुत्र जसविन्द्र सिंह, गांव हयातनगर, जिला गुरदासपुर (पंजाब), उम्र 25 वर्ष ,मनप्रीत, पुत्र प्रीतम चन्द, निवासी जेल रोड, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट कॉलोनी, रविदास चौक के निकट, गुरदासपुर (पंजाब), उम्र 24 वर्ष व अमित कुमार, पुत्र वेद कुमार, गांव बतई, तहसील भाला, जिला डोडा (जम्मू-कश्मीर), उम्र 27 वर्ष



पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि वाहन से कुल 3 किलो 650 ग्राम चरस बरामद की गई है। दो व्यक्तियों से बरामदगी की पुष्टि हुई है। मामले में एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

डुगली छांब में दशकों से लंबित सड़क निर्माण की मांग, छह माह में प्रक्रिया शुरू होने का भरोसा: जितेंद्र चंदेल

बिलासपुर 

ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा के डुगली छांब क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग पिछले कई वर्षों से लंबित पड़ी है। स्वतंत्रता के बाद से आज तक इस गांव को सड़क सुविधा नहीं मिल पाई है, जिसके चलते ग्रामीणों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों ने अपनी समस्या को हिमुडा निदेशक मंडल सदस्य जितेंद्र चंदेल के समक्ष उठाया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क न होने से बीमार व्यक्तियों को आज भी पालकी में अस्पताल ले जाना पड़ता है। पीने का पानी सिर पर ढोकर लाना पड़ता है। बच्चों के लिए स्कूल पहुंचना मुश्किल हो जाता है, जबकि बरसात और गर्मी में हालात और भी विकट हो जाते हैं।

इस संबंध में बलदेव, श्यामलाल, छोटाराम, रतनलाल, नंदलाल, सोमा देवी, फूला देवी, सोनी देवी, अंजू देवी, माया देवी, रितु देवी, रवि कुमार, रंजीत, शंकरी देवी, निकुरम, सुरेंद्र कुमार, नरोत्तम कुमार और प्रकाश सहित कई ग्रामीणों ने चंदेल से मुलाकात की।
ग्रामवासियों की समस्या सुनने के बाद हिमुडा निदेशक मंडल सदस्य जितेंद्र चंदेल ने आश्वासन दिया कि आने वाले छह महीनों में गांव तक सड़क पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने इस मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की बात कही। चंदेल ने बताया कि उन्होंने समस्या को राजेश धर्माणी के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष रखा है और जल्द प्रावधान करवाने का भरोसा दिया है।

तल्याणा स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव, मेधावी छात्रों का सम्मान – शिक्षा, संस्कार और उत्कृष्टता का अनूठा संगम

बिलासपुर 


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तल्याणा में शुक्रवार को आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह एक यादगार और ऐतिहासिक आयोजन साबित हुआ। पूरे क्षेत्र से भारी संख्या में अभिभावकों, शिक्षणगण और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। समारोह की मुख्य आकर्षण रही राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा की मौजूदगी, जिन्होंने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रधानाचार्य संतोष कुमारी ने मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए स्कूल की वार्षिक उपलब्धियों पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि विद्यालय ने न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है।

समारोह में वरिष्ठजन नारायण सिंह, एसएमसी सदस्य, संगम पाठशालाओं तंथा, बाड़ी भगोट, जोल पलाखीं से आए शिक्षणगण, बीडीसी मेंबर अति देवी, दलेर सिंह, तेज सिंह, अजय कांत, सोहन सिंह, नारायण सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
दसवीं कक्षा के छात्र राहुल का स्वागत भाषण हर किसी की प्रशंसा का केंद्र रहा।

मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

कार्यक्रम के मुख्य चरण में मुख्यातिथि सुनील शर्मा ने विभिन्न परीक्षाओं, गतिविधियों और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। शर्मा ने नशे के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताते हुए विद्यार्थियों से नशेमुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना

अपने विस्तृत संबोधन में सुनील शर्मा ने कहा कि तल्याणा स्कूल की उपलब्धियां इस पर्वतीय क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि—
“यह अवसर केवल पुरस्कार का नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार और सामूहिक प्रयासों के सम्मान का है। यहां का अनुशासन, शिक्षण गुणवत्ता और माहौल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का उदाहरण है।”
उन्होंने शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से ही विद्यालय लगातार नई सफलताओं को छू रहा है।

शर्मा ने अभिभावकों को भी बच्चों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण सहयोगी बताया और कहा कि घर और स्कूल का तालमेल ही विद्यार्थियों की उन्नति की असली कुंजी है।



बॉक्स

पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों के लिए प्रेरक संदेश

मुख्यातिथि सुनील शर्मा ने कहा कि—
“पुरस्कार आपकी मेहनत, लगन और धैर्य का परिणाम हैं। लेकिन इन्हें मंज़िल नहीं, नई शुरुआत समझें। सीखते रहें, आगे बढ़ते रहें और हर दिन खुद को बेहतर बनाते रहें।”
उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों को भी शिक्षा के पवित्र कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए बधाई दी।

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा की देव दर्शन योजना के तहत महिलाओं की विशेष धार्मिक यात्रा आयोजित


बिलासपुर 


ग्राम पंचायत माकड़ी के नैना महिला मंडल ठोडू और लक्ष्मीबाई महिला मंडल संडोली की सदस्याओं के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक एवं समाजसेवी सुनील शर्मा द्वारा शुरू की गई देव दर्शन योजना के अंतर्गत एक विशेष धार्मिक यात्रा आयोजित की गई। इस यात्रा में सभी महिलाओं को माता बगलामुखी मंदिर में पावन दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

सुनील शर्मा ने बताया कि घर और परिवार की जिम्मेदारियों के चलते महिलाएं अक्सर अपने लिए समय नहीं निकाल पातीं। ऐसे में देव दर्शन योजना न केवल महिलाओं को आध्यात्मिक शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है, बल्कि आपसी एकजुटता और महिला सशक्तिकरण को भी नई दिशा देती है।
यात्रा के दौरान उन्होंने महिलाओं को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न बचत, जमा और ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी बहनों से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने और परिवार के आर्थिक भविष्य को सुदृढ़ बनाएं तथा आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएं।


सुनील शर्मा ने कहा कि देव दर्शन यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और मानसिक उत्थान का प्रभावी माध्यम भी बन रही है। ऐसी यात्राएं सामूहिक शक्ति, सामाजिक सहभागिता और महिलाओं में नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देती हैं।

इस विशेष यात्रा में प्रमुख रूप से सुनीता शर्मा, रेखा शर्मा, शिल्पा शर्मा, निक्की शर्मा, अंजना शर्मा, कशिश शर्मा, साक्षी शर्मा, कविता धीमान, सीमा धीमान, दया शर्मा, लीला शर्मा, बंटी शर्मा, अंजना धीमान, जयदेई, पूनम शर्मा, सुकर्मा ठाकुर, सुनीता ठाकुर, गुड्डी ठाकुर, शालिनी राणा, किरण ठाकुर और सोमा ठाकुर शामिल रहीं।

कहलूर दुग्ध सहकारी सभा सीमित, नम्होल को मिला जिला स्तरीय सम्मान

सहकारिता विभाग के 72वें वार्षिक समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित

बिलासपुर, 
कहलूर दुग्ध सहकारी सभा सीमित, नम्होल ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। सहकारिता विभाग, बिलासपुर द्वारा आयोजित 72वें वार्षिक समारोह में सभा को दुग्ध क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान मुख्य अतिथि माननीय श्री राजेश धर्माणी जी द्वारा प्रदान किया गया।

कहलूर दुग्ध सहकारी सभा लंबे समय से अपने सदस्यों से उच्च गुणवत्ता वाला दूध एकत्रित करने, उचित मूल्य उपलब्ध कराने और किसानों के आर्थिक व सामाजिक उत्थान में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती आ रही है। किसानों की आय बढ़ाने, पशुपालन को प्रोत्साहन देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में सोसाइटी के कार्यों को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया है।

सम्मान ग्रहण करते हुए सभा के सचिव श्री अमित ठाकुर, कमेटी सदस्य श्री पीयूष ठाकुर और श्री राहुल ठाकुर उपस्थित रहे। समारोह में सहकारिता विभाग की ओर से श्री भास्कर कालिया (सहायक पंजीयक), श्रीमती कार्तिका ठाकुर तथा श्री अखिलेश वशिष्ठ (खंड निरीक्षक) भी उपस्थित रहे।
इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और किसान समुदाय ने सभा के इस महत्वपूर्ण सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

— विभागीय पुष्टिकरण: सहायक पंजीयक श्री भास्कर कालिया ने बताया कि कहलूर दुग्ध सहकारी सभा ने गुणवत्ता, पारदर्शिता और सेवा के मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, इसलिए इसे यह सम्मान प्रदान किया गया है।

NTPC ने 2015 से अब तक 33.54 अरब यूनिट बिजली उत्पादन, शिक्षा योजनाओं से 23,457 बच्चों को मिला लाभ, तीन बच्चों को सुरक्षित निकाला गया



बिलासपुर सुनील ठाकुर 

राज्य में ऊर्जा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की जा रही है। एनटीपीसी प्रबंधक ने बताया कि वर्ष 2015 से लेकर 8 अक्टूबर 2025 तक कुल 33.54 अरब यूनिट बिजली का उत्पादन किया जा चुका है। यह उपलब्धि राज्य की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

प्रबंधक ने कहा कि बिजली उत्पादन में निरंतर वृद्धि हो रही है और कई नई परियोजनाएँ जारी हैं, जिनसे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। एनटीपीसी के विभिन्न संयंत्रों से होने वाला उत्पादन न सिर्फ राज्य की जरूरतें पूरी कर रहा है बल्कि अतिरिक्त ऊर्जा भी राष्ट्रीय ग्रिड को उपलब्ध कराई जा रही है।

शिक्षा के क्षेत्र में भी राज्य सरकार की योजनाओं का असर स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। अब तक 23,457 बच्चों को विभिन्न शिक्षा योजनाओं से लाभ मिला है। इनमें छात्रवृत्ति, स्कूल सुधार और डिजिटल शिक्षा जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। शिक्षा विभाग ने बताया कि इस संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, अब तक तीन बच्चों को बचाव कार्यों के दौरान सुरक्षित निकाला गया है। इन घटनाओं के अलावा कोई अन्य रेस्क्यू ऑपरेशन की आवश्यकता नहीं पड़ी, जो आपदा प्रबंधन तंत्र की तत्परता को दर्शाता है।

एनटीपीसी प्रबंधक ने कहा, “राज्य सरकार और ऊर्जा विभाग के संयुक्त प्रयासों से बिजली उत्पादन में लगातार सुधार हुआ है। हमारा लक्ष्य आने वाले वर्षों में उत्पादन क्षमता को और बढ़ाना है ताकि राज्य ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सके।”

महिलाओं के आध्यात्मिक उत्थान और सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम — सुनील शर्मा ने दोबारा शुरू की ‘देव दर्शन योजना’



कुनणू महिला मंडल की सदस्याओं को करवाए माता बगलामुखी के दर्शन, धार्मिक यात्रा बनी आत्मिक और आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम

बिलासपुर सुनील ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक एवं समाजसेवी सुनील शर्मा ने बरसात के बाद एक बार फिर महिलाओं के आध्यात्मिक उत्थान और सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई अपनी महत्वाकांक्षी ‘देव दर्शन योजना’ को दोबारा आरंभ किया है। इस योजना के तहत ग्राम पंचायत पंजगाई के तहत आने वाले महिला मंडल कुनणू की सदस्याओं को माता बगलामुखी के दर्शन करवाए गए।

सुनील शर्मा ने बताया कि यह एक दिवसीय धार्मिक यात्रा थी, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके व्यस्त पारिवारिक जीवन से कुछ समय निकालकर धार्मिक स्थलों की यात्रा कराना और उन्हें आध्यात्मिक लाभ प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि हमारी माताएं और बहनें दिन-रात अपने घर-परिवार की देखभाल में लगी रहती हैं और अपने लिए शायद ही कभी समय निकाल पाती हैं। ऐसे में उन्हें धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने की यह योजना उनके लिए आत्मिक शांति और ऊर्जा का माध्यम बन सकती है।

उन्होंने कहा कि देव दर्शन योजना केवल धार्मिक यात्राओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मूल लक्ष्य महिलाओं को सामाजिक रूप से जागरूक और सशक्त बनाना है। इससे पहले भी इसी योजना के अंतर्गत महिला मंडलों की माताओं और बहनों को श्री नयनादेवी मंदिर के दर्शन करवाए जा चुके हैं।

सुनील शर्मा ने इस अवसर पर महिलाओं को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न बचत और ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर स्वयं और अपने परिवार को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाएं।

सुनील शर्मा ने कहा, “धार्मिक यात्रा के साथ-साथ महिलाओं को वित्तीय साक्षरता प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। हमारा उद्देश्य उन्हें न केवल आत्मिक रूप से, बल्कि आर्थिक रूप से भी मजबूत बनाना है।”

इस धार्मिक यात्रा में पंचायत प्रधान सुंदर सिंह, महिला मंडल कुनणू की प्रधान संतोष कुमारी, सदस्याएं सत्या देवी, गीता देवी, सुनीता देवी, अर्चना गौतम, स्मृति शर्मा, वार्ड सदस्य ऊषा शर्मा और बाबू राम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

देव दर्शन यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का वातावरण रहा। महिलाओं ने माता बगलामुखी के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की खुशहाली, सुख-समृद्धि तथा शांति की कामना की।

हेल्पलाइन पर सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गुप्त, पुनर्वास और परामर्श की भी सुविधा उपलब्ध: उपयुक्त बिलासपुर राहुल कुमार

नशे के विरुद्ध अभियान में मानस टोल फ्री नम्बर 1933 पर बनें सहभागीः उपायुक्त



बिलासपुर

उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए केन्द्र सरकार ने मानस हेल्पलाइन शुरू की है। इसके तहत नागरिक टोल फ्री नम्बर 1933 पर कॉल कर नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध खेती और इससे जुड़े अपराधों की गोपनीय सूचना दे सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस हेल्पलाइन पर सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। साथ ही 1933 नम्बर के माध्यम से नशे से पीड़ित व्यक्तियों को परामर्श और पुनर्वास सेवाएँ भी प्रदान की जा रही हैं। यह प्लेटफार्म नागरिकों को नशीली दवाओं से संबंधित मामलों की रिपोर्ट करने और आवश्यक जानकारी पाने के लिए एक सुरक्षित व एकीकृत डिजिटल माध्यम उपलब्ध करवाता है।

हर समय उपलब्ध है सेवा
उपायुक्त ने कहा कि मानस हेल्पलाइन सभी दिन, हर समय कार्यरत रहती है। नागरिक इस सेवा का उपयोग न केवल टोल फ्री नम्बर 1933 बल्कि आधिकारिक वेब पोर्टल www.ncbmanas.gov.in, ई-मेल info.ncbmanas@gov.in और उमंग ऐप के जरिए भी कर सकते हैं।

नशा एक गंभीर समस्या
राहुल कुमार ने कहा कि नशा आज समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है और इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि मानस पोर्टल पर जागरूकता बढ़ाने के लिए वीडियो, ब्रोशर, पोस्टर जैसी सामग्री भी उपलब्ध है, जिसे आम नागरिक https://www.ncbmanas.gov.in/awareness पर देख सकते हैं।

उपायुक्त ने जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे नशे के विरुद्ध इस अभियान में शामिल होकर समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग दें।


उपायुक्त राहुल कुमार रहे मुख्य अतिथि, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को किया सम्मानित

भाषा एवं संस्कृति विभाग ने आयोजित की भव्य काव्यगोष्ठी



बिलासपुर

भाषा एवं संस्कृति विभाग कार्यालय बिलासपुर द्वारा शनिवार को संस्कृति भवन सभागार में काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार, भा.प्र.से. ने दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि इस काव्यगोष्ठी ने हमें शब्दों और विचारों की शक्ति का अनुभव कराया। साहित्य न केवल भावनाओं को अभिव्यक्त करने का माध्यम है, बल्कि समाज में जिम्मेदारी और जागरूकता का संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन साहित्यिक परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ समाज में रचनात्मकता और संवेदनशीलता को भी प्रोत्साहन देते हैं।

राजभाषा हिन्दी में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मान
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में जिला बिलासपुर के सरकारी विभागों में राजभाषा हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

अधिकारियों में बलजीत सिंह, मत्स्य अधिकारी बिलासपुर को प्रमाणपत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

कर्मचारी वर्ग में मीरा देवी, लिपिक (मत्स्य कार्यालय) को प्रथम पुरस्कार, केवल कृष्ण, वरिष्ठ सहायक (अनुसूचित जाति एवं जनजाति कार्यालय) को द्वितीय पुरस्कार तथा रामपाल ठाकुर, आशुलिपिक (जिला परिषद कार्यालय) को तृतीय पुरस्कार मिला।
इन सभी को उपायुक्त बिलासपुर ने सम्मानित किया।


साहित्यकारों का हुआ अभिनंदन
‘साहित्यकार/कलाकार से मिलिए’ कार्यक्रम के अंतर्गत सुमन चड्डा और शीला सिंह को भी उपायुक्त द्वारा सम्मानित किया गया। सुमन चड्डा का जीवन वृत्तांत रविंदर शर्मा ने प्रस्तुत किया। मंच संचालन साहित्यकार व पत्रकार अरुण डोगरा ने किया।

दूसरे सत्र में कवियों ने बांधा समां
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में आयोजित काव्यगोष्ठी में क्षेत्र के अनेक कवियों और साहित्यकारों ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं। इनमें संदेश शर्मा, रविंदर शर्मा, कर्ण चंदेल, सीता जसवाल, शमशेर सिंह चंदेल, डॉ. रविंदर ठाकुर, निर्मला ठाकुर, ईशा गौतम, विवेक शर्मा, शार्वी शर्मा, प्रीति शर्मा, पूनम वर्मा, वंदना ठाकुर, अमरनाथ धीमान, सुरेंद्र मिन्हास, अरुण डोगरा, सतपाल शर्मा सहित 60 से अधिक साहित्यकार और कलाकार शामिल रहे। उनकी कविताओं और रचनाओं ने सभागार में एक साहित्यिक वातावरण निर्मित कर दिया।

जिला भाषा अधिकारी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस शृंखला के तहत साहित्यकार सुमन चड्डा के योगदान की विशेष सराहना की जाती है। साथ ही उन्होंने शीला सिंह का कार्यक्रम में जलपान की व्यवस्था हेतु धन्यवाद किया।

इस अवसर पर भाषा अधिकारी ने भविष्य में भी ऐसे साहित्यिक आयोजनों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

श्री नैना देवी में ‘एक से श्रेष्ठ’ केंद्रों का भव्य आयोजन


वरिष्ठजनों का सम्मान, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

(बिलासपुर)

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में संचालित ‘एक से श्रेष्ठ’ केंद्रों पर सेवा पखवाड़ा बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विशेष समारोह में वरिष्ठ नागरिकों को उनके जीवनभर के योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों ने मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ और हस्तनिर्मित संदेश देकर स्वागत किया। रौणा पंचायत टाली के बच्चों ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

वरिष्ठजन समाज की धरोहर
केंद्र की अध्यापिकाओं ने कहा कि वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव से नई पीढ़ी को दिशा और प्रेरणा मिलती है।

छात्रों को मिली नई प्रेरणा
विशिष्ट अतिथियों—सेवानिवृत्त सैनिक, शिक्षक, योग प्रशिक्षक और समाजसेवियों—ने बच्चों से संवाद कर उन्हें योगाभ्यास, फिटनेस, स्वदेशी अपनाने और नैतिक मूल्यों पर चलने की सीख दी।

नई दिशा दे रहा है ‘एक से श्रेष्ठ’
इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीण छात्रों को निःशुल्क स्टडी टेबल बैग, स्टेशनरी, मिल्क प्रोटीन, लर्निंग किट्स और ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। वहीं ग्रामीण महिलाओं को घर-द्वार पर रोजगार उपलब्ध करवा कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की सराहनीय पहल भी हो रही है।

कार्यक्रम में वरिष्ठजनों, अतिथियों और छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया।

श्री नैना देवी में ‘एक से श्रेष्ठ’ केंद्रों का भव्य आयोजन


वरिष्ठजनों का सम्मान, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

(बिलासपुर)

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में संचालित ‘एक से श्रेष्ठ’ केंद्रों पर सेवा पखवाड़ा बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विशेष समारोह में वरिष्ठ नागरिकों को उनके जीवनभर के योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों ने मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ और हस्तनिर्मित संदेश देकर स्वागत किया। रौणा पंचायत टाली के बच्चों ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

वरिष्ठजन समाज की धरोहर
केंद्र की अध्यापिकाओं ने कहा कि वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव से नई पीढ़ी को दिशा और प्रेरणा मिलती है।

छात्रों को मिली नई प्रेरणा
विशिष्ट अतिथियों—सेवानिवृत्त सैनिक, शिक्षक, योग प्रशिक्षक और समाजसेवियों—ने बच्चों से संवाद कर उन्हें योगाभ्यास, फिटनेस, स्वदेशी अपनाने और नैतिक मूल्यों पर चलने की सीख दी।

नई दिशा दे रहा है ‘एक से श्रेष्ठ’
इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीण छात्रों को निःशुल्क स्टडी टेबल बैग, स्टेशनरी, मिल्क प्रोटीन, लर्निंग किट्स और ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। वहीं ग्रामीण महिलाओं को घर-द्वार पर रोजगार उपलब्ध करवा कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की सराहनीय पहल भी हो रही है।

कार्यक्रम में वरिष्ठजनों, अतिथियों और छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया।

गुणवत्ता शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और कृषि आधारित स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही प्रदेश सरकार : धर्माणी

आईटीआई स्तर पर शुरू होंगे कृषि, बागवानी और पशुपालन पाठ्यक्रम, किसानों को मिलेगा प्राकृतिक उत्पादों का समर्थन मूल्य

बिलासपुर

प्रदेश सरकार में नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यवसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार का प्रमुख उद्देश्य आमजन का कल्याण और जन समस्याओं का त्वरित समाधान है। इसी दृष्टिकोण से पिछले अढ़ाई वर्षों में अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं, ताकि समाज की अंतिम पंक्ति तक लाभ पहुँच सके।

धर्माणी आज ग्राम पंचायत करलोटी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश गुणवत्ता शिक्षा के क्षेत्र में पहले देश में 21वें स्थान पर था, लेकिन सरकार के अथक प्रयासों से अब प्रदेश तीसरे स्थान पर पहुँच गया है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान स्थापित किए जा रहे हैं। इन संस्थानों में छह विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति होगी। हाल ही में प्रदेश में 200 डॉक्टरों की नियुक्तियां की गई हैं, जबकि 200 पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है।
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने समय की जरूरत को देखते हुए आईटीआई स्तर पर कृषि, बागवानी और पशुपालन से जुड़े पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे युवा आधुनिक खेती-बाड़ी और पशुपालन तकनीकों से जुड़ेंगे और विदेशों में रोजगार के अवसर भी प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेती-बाड़ी और पशुपालन से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें। प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों द्वारा तैयार उत्पादों का समर्थन मूल्य तय किया है। इसके अंतर्गत प्राकृतिक गेहूं का समर्थन मूल्य 60 रुपये प्रति किलो, मक्की का 40 रुपये प्रति किलो और कच्ची हल्दी का 90 रुपये प्रति किलो निर्धारित किया गया है। सरकार का उद्देश्य युवाओं और शिक्षित बेरोजगारों को कृषि आधारित स्वरोजगार की ओर प्रेरित करना है।

मंत्री ने बताया कि विधायक निधि से विभिन्न लिंक सड़कों पर करोड़ों रुपये व्यय किए गए हैं। इनमें करलोटी से सुनाली लिंक रोड (5 लाख रुपये), लिंक रोड जनेह (2 लाख रुपये), लिंक रोड गालियां (2 लाख रुपये), लिंक रोड खदरी (2.5 लाख रुपये), लिंक रोड माण्डल (5 लाख रुपये) और लिंक रोड खरसाई (2.5 लाख रुपये) शामिल हैं। इसके अलावा लिंक रोड माकरु (12 लाख रुपये) और करलोटी से सुनाली सड़क (5 लाख रुपये) के लिए अतिरिक्त राशि भी जारी की गई है।

धर्माणी ने कहा कि पिछले वर्षों में घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में 140 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं और 200 ट्रांसफार्मरों का सुधार किया गया है। इसके अतिरिक्त बम्ब में 33 केवी ट्रांसफार्मर लगाने का टेंडर जारी हो चुका है और घुमारवीं में 33 केवी ट्रांसफार्मर की स्वीकृति भी प्राप्त हो गई है।

निर्माताओं, पैकर्स और थोक विक्रेताओं के लिए विधिक माप विज्ञान विभाग ने आयोजित किया जागरूकता सेमिनार


उपभोक्ता संरक्षण व डिब्बाबंद वस्तु नियमों की दी विस्तृत जानकारी, नियम उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

बिलासपुर

विधिक माप विज्ञान विभाग, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, बिलासपुर की ओर से आज निर्माताओं, पैकर्स एवं थोक विक्रेताओं के लिए एक जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उपभोक्ता संरक्षण से जुड़े प्रावधानों और डिब्बाबंद वस्तु (PC) नियमों की जानकारी प्रतिभागियों तक पहुँचाना और व्यापारिक लेन-देन में पारदर्शिता सुनिश्चित करना रहा।

विभागीय अधिकारियों ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि डिब्बाबंद वस्तु नियमों के तहत पैकेजिंग पर सही लेबलिंग, अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP), शुद्ध मात्रा और उपभोक्ताओं को पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाना अनिवार्य है। नियमों का पालन न करने पर दंडात्मक प्रावधान लागू किए जाएंगे। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि हाल ही में जीएसटी दरों में संशोधन के बाद शेष पैकेज्ड स्टॉक पर संशोधित अधिकतम खुदरा मूल्य अंकित करना आवश्यक है। उपभोक्ताओं से अतिरिक्त वसूली न की जाए और संशोधित मूल्य स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए।

सहायक नियंत्रक, विधिक माप विज्ञान विभाग प्रवीण सिउटा ने बताया कि विभाग समय-समय पर निरीक्षण एवं जांच अभियान चलाता है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित निर्माता, पैकर या थोक विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2025 से अब तक बिलासपुर मण्डल में 1479 निरीक्षण किए गए हैं, जिनसे 5,07,000 रुपये चालान राशि के रूप में प्राप्त हुए हैं।

सेमिनार में प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि डिब्बाबंद वस्तु नियम, 2011 के अनुसार प्रत्येक पैकेज पर निर्माता, पैकर या आयातक का नाम-पता, उत्पत्ति का देश (यदि आयातित हो), वस्तु का सामान्य नाम, शुद्ध मात्रा (मानक भार, माप की इकाई अथवा संख्या) तथा खुदरा बिक्री मूल्य (सभी करों सहित) अंकित करना अनिवार्य है।

विभाग की ओर से पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। इसके लिए प्रतिभागियों को बताया गया कि वे https://hpwm.hp.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। साथ ही उपभोक्ताओं और कारोबारियों की सहायता के लिए उपभोक्ता हेल्पलाइन 1100 और व्हाट्सएप हेल्पलाइन 8800001915 भी उपलब्ध है।

भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं से हिमाचल को हजारों करोड़ का नुकसान : राज्यपाल


बिलासपुर जिले में अकेले 150 करोड़ का हुआ नुकसान, केंद्र-प्रदेश सरकारें हालात पर गंभीर

बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं के कारण हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। पहाड़ों की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और अब हल्की बारिश से भी जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। कई इलाकों में बादल फटने से भारी नुकसान दर्ज किया गया है।

राज्यपाल ने बताया कि अब तक पूरे प्रदेश को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। अकेले बिलासपुर जिले में 150 करोड़ रुपये के नुकसान का आंकलन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति को लेकर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार दोनों ही गंभीर हैं।

राज्यपाल ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने नुकसान का आकलन करने के लिए अपनी टीमें भेजी हैं। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल का दौरा कर चुके हैं और उन्होंने 1500 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। शुक्ल ने कहा कि आगे की रिपोर्ट आने के बाद और मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में भी बारिश और आपदाओं से ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। वहां भी नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि जगह-जगह बादल फटने की घटनाओं को देखते हुए केंद्र और प्रदेश की टीमें यह भी जांच कर रही हैं कि कहीं मकानों के निर्माण में कोई त्रुटि तो नहीं रही, जिससे क्षति और अधिक बढ़ी हो।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं मेले और त्योहार : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

जिला स्तरीय सायर मेले के समापन पर बोले – मेले जोड़ते हैं नई पीढ़ी को जड़ों से, स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं

बिलासपुर

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रदेश के मेले और त्योहार केवल लोक संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण नहीं करते, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी हैं। इनसे न केवल स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलता है, बल्कि ग्रामीणों के लिए आमदनी और स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होते हैं।

राज्यपाल आज बिलासपुर जिला के जुखाला में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय सायर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं और आपसी भाईचारे व सद्भाव को बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने महिला मंडलों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि यदि इन मंडलों को निरंतर प्रोत्साहन मिले तो बहुत कम खर्च में आकर्षक प्रस्तुतियां दी जा सकती हैं। इसी क्रम में राज्यपाल ने उपायुक्त बिलासपुर को निर्देश दिया कि सायर मेला समिति के माध्यम से महिला मंडलों को एक लाख रुपये की राशि प्रदान की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि महिला मंडलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मेलों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अवसर मिलना चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि भले ही सायर मेला आकार में छोटा है, लेकिन इसमें ग्रामीण बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। यहां छोटी-बड़ी खरीददारी से दुकानदारों और स्थानीय व्यवसायियों को सीधा लाभ होता है। ऐसे आयोजनों से हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पाद और पारंपरिक व्यंजनों की बिक्री बढ़ती है।

उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि भविष्य में मेलों में कृषि, उद्यान, पशुपालन और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े जानकारीपरक स्टॉल लगाए जाएं, ताकि ग्रामीण आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

देश की सेनाओं के योगदान का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हमारी सेना ने हर परिस्थिति में देश की गरिमा को बनाए रखा है। ऑपरेशन सिंदूर इसका उदाहरण है, जिसने भारत की शक्ति और संकल्प को पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने राजनीति में रचनात्मक आलोचना की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि विकास कार्यों को मूर्त रूप देने के लिए अधिकारियों का सम्मान करना जरूरी है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया और विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और आयोजन से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर विधायक रणधीर शर्मा, उपायुक्त राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, समिति के संरक्षक दौलत राम ठाकुर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

घुमारवीं पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 541.6 ग्राम चरस बरामद – दो गिरफ्तार


बिलासपुर 
 नशे के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान के तहत घुमारवीं थाना पुलिस ने गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल की। थाना पुलिस की टीम ने बलोह फोरलेन पर नाका लगाकर एक कार (नंबर HP34B-9771, ऑल्टो K-10) को जाँच के लिए रोका। तलाशी के दौरान गाड़ी से 541.6 ग्राम चरस बरामद की गई।

कार में सवार दोनों व्यक्तियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है–

यशपाल (32 वर्ष) पुत्र पुरन चंद, निवासी चूनाहार, डाकघर बाछोट, जिला कुल्लू।

कुरम दत्त (40 वर्ष) पुत्र टेक राम, निवासी नौणा, डाकघर बलिचौकी, जिला मंडी।


पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस संबंध में डीएसपी मदन धीमान ने पुष्टि करते हुए बताया कि नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान में घुमारवीं थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और नशे के कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों तक पहुँचने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ऑनलाइन नागरिक सहभागिता प्रश्नावलीखुली रहेगी 26 अगस्त, 2025 तक।



बिलासपुर 

डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (MSHIPA) को यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि SAMRIDH हिमाचल–2045 पहल के तहत एक जन-केंद्रित और दीर्घकालिक सोच की दृष्टि के लिए यह नागरिक सहभागिता प्रश्नावली (CEQ) — कुल 17 छोटे प्रश्नों के साथ — आपके लिए लाई गई है।

💬 CEQ क्यों? यह प्रश्नावली नागरिकों, संस्थानों और हिमाचली प्रवासी समुदाय से उनके विचार, आकांक्षाएं और ज़मीनी नवाचार साझा करने के लिए आमंत्रित करती है।

📝 आइए हम सब मिलकर अपने प्यारे राज्य का भविष्य गढ़ें, इस लिंक के माध्यम से भाग लें:
🔗 https://forms.gle/WAU9xDjLaR85PStC6

ℹ️ अधिक जानकारी के लिए SAMRIDH वेबसाइट पर जाएं:
🔗 https://himachal.nic.in/samridhhimachal

कृपया ऑनलाइन भाग लें और इस लिंक को अपने दोस्तों व परिवारजनों के साथ साझा करें, ताकि वे भी इस सामूहिक सोच का हिस्सा बन सकें।

घुमारवीं में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली नंबर की कार से 427.4 ग्राम चरस बरामद



बिलासपुर 

जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। थाना घुमारवीं पुलिस टीम ने बुधवार को सन्नौर फोरलेन रोड पर नाका लगाकर एक दिल्ली नंबर की एर्टिगा कार (DL5CX2523) को जांच के लिए रोका। गाड़ी को अमित पाठक (पुत्र कृष्ण मुरारी पाठक), निवासी एस्कॉर्ट कॉलोनी, गौतम बुद्ध नगर, जिला दादरी, उत्तर प्रदेश, आयु 21 वर्ष, चला रहा था।

गवाहों की मौजूदगी में तलाशी लेने पर गाड़ी के डैशबोर्ड से 427.4 ग्राम चरस/कैनबिस बरामद की गई। बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का मानना है कि यह बरामदगी नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने में अहम कड़ी साबित हो सकती है। आरोपी के नेटवर्क, सप्लाई चेन और स्रोतों का पता लगाने के लिए पूछताछ जारी है।

डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि “नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत जिला बिलासपुर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।”

देश के समर्पित सर्वोच्च बलिदानियों के मुख्यि सदस्य या वैटरन सैनिक व वीर नारियों का बनेगी एक समिति गठित करने बारे आयोजित होगी मीटिंग- प्रदेशाध्यक्ष वैटरन बालक राम शर्मा



 बिलासपुर 

    प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास समिति एंव अध्यक्ष एक्स सर्विसमैन सैनिक लीग जिला बिलासपुर (हि०प्र०) ने पत्रकार वार्ता में बताया कि हमारे शहीद परिवार व वीर नारियों से बात-चीत हुई जिसमें शहीद अंकेश भारद्वाज के वैटरन सैनिक बांचा राम भारद्वाज व वीर नारी अरुणा शर्मा और वीर नारी निशा कुमारी, वीर नारी नारायणी देवी के तरफ से सुझाव आया ।

 जिला बिलासपुर में जितने भी शहीद परिवारों सहित और वीर नारियों के साथ एक समिति गठित की जायेगी ताकि वह अपनी मांगों जो शहीद स्मारक संबंधित हो या सरकार द्वारा की गई घोषणाओं के बारे बात-चीत है ताकि वह समिति के माध्यम से अपनी जायज मांग को उठा सके ।

जिसके लिए सरकार व नेताओं ने शहीदी दिन के समय घोषणा कर दी गई थी परन्तु उन घोषणाओं को अमलीजामा नहीं पहनाया जाता । वह घोषणाओं के मुताबिक सारे डाक्यूमेंट प्रोसेस के माध्यम से पुरे कर दिये गए परन्तु वह घोषणाओं की मांग वाली फाइलें कहां अटकी हुई हैं ।

पता नहीं जबकी विधायक व मंत्रियों से पास बताई गई परन्तु अंत में वह फाइलें राजनैतिक भेंट में चढ़कर रुक गई हैं । जिसके लिए सर्वोच्च बलिदानी परिवार सहित वीर नारियां आज उन फाईलों के इंतजार में है।  जो नेताओं विधायकों व सरकार द्वारा घोषित की गई थी जब यह काम पुरा होता नज़र नहीं आ रहा।  तो अपनी आवाज बुलंद करने के लिए मज़बूरवश शहीद परिवार व वीर नारियों की समिति (संगठन) बनाने के लिए बाध्य होना पड़ा जल्द ही इसकी घोषणा मीटिंग में कर दी जायेगी।

 इसमें जिला बिलासपुर के वेटरन्स सैनिक व वीर नारियों को शामिल किया जायेगा सबकी सहमति से समिति का गठन किया जायेगा तारीख जल्द ही तय कर बता दिया जायेगा।

उपायुक्त ने नौणी में किया फोरलेन सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण


बिलासपुर

 उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार आज नम्होल से नौणी तक फोरलेन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने नौणी (एम्स) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन फोरलेन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा की तथा चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया।

उपायुक्त ने बताया कि जिला बिलासपुर में नम्होल से लेकर नौणी तक 14.350 किलोमीटर लंबे फोरलेन का निर्माण कार्य किया जाना है। उन्होंने संबंधित फोरलेन निर्माण कंपनी गावर के अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों के चलते यातायात अवरूद्ध नहीं होना चाहिए तथा मार्ग से आने जाने वाले यात्रियों एवं वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित कंपनी को डंपिंग का कार्य भी नियमानुसार करने तथा फोरलेन निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि वर्ष 2027 तक पूर्ण करने के भी निर्देश दिये।

इस दौरान उपायुक्त ने एम्स के समीप निर्माणाधीन अंडरपास स्थल का भी निरीक्षण किया तथा फोरलेन सड़क निर्माण कंपनियों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।
इस मौके पर एसडीएम सदर राजदीप सिंह सहित फोरलेन निर्माण से जुड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

घुमारवीं पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा वार, 3 किलो 800 ग्राम चरस बरामद

बिलासपुर 



बिलासपुर जिले के घुमारवीं थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा माफिया पर बड़ी चोट की है। आज (11 अगस्त 2025) थाना घुमारवीं की पुलिस टीम—एचसी अशु वर्मा (नं. 50), कांस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल राजेश कुमार और कांस्टेबल बाबू राम—ने गांव रोहिन फोरलेन रोड पर नाका लगाकर एक अल्टो K10 कार को रोका।

तलाशी के दौरान कार चालक रामधन (पुत्र मंगल चंद), निवासी गांव रुजग, डाकघर भुट्टी, तहसील एवं जिला कुल्लू, उम्र 38 वर्ष, के पास से 3 किलो 800 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद हुई।

पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और थाना घुमारवीं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

डीएसपी चंद्रपाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा—
"नशा तस्करों के खिलाफ छेड़े गए अभियान में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।"

भाजपा जिला बिलासपुर की नई कार्यकारिणी घोषित,कृष्ण लाल चंदेल ने की घोषणा, कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी



बिलासपुर 

रतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर की नई कार्यकारिणी की घोषणा आज मंगलवार को जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण लाल चंदेल ने की। इस मौके पर जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशेष रूप से पौंटा साहिब के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी, श्री नयना देवी जी से विधायक रणधीर शर्मा, सदर से विधायक त्रिलोक जम्वाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, पूर्व जिला अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान तथा जिला परिषद के उपाध्यक्ष मान सिंह धीमान शामिल हुए।

इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

घोषित कार्यकारिणी में निम्नलिखित पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है:

उपाध्यक्ष: श्रीमती नीना कौशल, लेखराम ठाकुर, बालकृष्ण ठाकुर, अनूप महाजन, शैलजा शर्मा, जैसी राम

महासचिव: नवीन शर्मा, प्यारे लाल चौधरी

कोषाध्यक्ष: ईश्वर दास शर्मा

सचिव: कल्पना देवी, इंद्री देवी, दिनेश चंदेल, रजनीश ठाकुर, मदन धीमान, संगीता देवी

कार्यालय सचिव: दिवेश चंदेल

कार्यालय सह सचिव: अतुल पाल दास

जिला मीडिया प्रभारी: सोनल शर्मा

सह मीडिया प्रभारी: रविकांत ठाकुर

मुख्य प्रवक्ता: विकास भारद्वाज

प्रवक्ता: कमल गौतम, प्रकाश ठाकुर

आईटी संयोजक: सुनील राणा

आईटी सह संयोजक: राकेश कुमार

सोशल मीडिया संयोजक: शैलेन्द्र भड़ोल

सोशल मीडिया सह संयोजक: रजनीश शर्मा


कार्यकारिणी सदस्य और विशेष आमंत्रित

कार्यकारिणी सदस्यों में परमजीत ठाकुर, निशा देवी, सुनीता कुमारी, पद्मावती शर्मा, शर्मीला देवी, कमलेश शर्मा, रूप लाल चंदेल, सुरेश शर्मा, जितेंद्र धीमान, डी.आर. खोंसला, राजेश ठाकुर, शेर सिंह, सत्या ठाकुर, श्रवण ठाकुर, धर्मपाल, सोमा देवी, मदन ठाकुर, कुलविंदर कौर, रामचंद डांगी, इंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, कृष्ण चांदला, सुषमा ठाकुर, रामलाल ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, ध्यान सिंह ठाकुर, गिरधारी लाल, बलीराम वर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।

विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में महेन्द्र सिंह, वंदना देवी, विशन दास, नरेंद्र ठाकुर, रामलोक ठाकुर, श्रवण सिंह, कैप्टन शेर सिंह और ओंकार सिंह को नामित किया गया है।

स्थायी आमंत्रित सदस्य में भीम सिंह चंदेल, रूप लाल ठाकुर, बृजलाल ठाकुर, प्रेम सिंह ठाकुर, मदन लाल और संत राम कोंडल को शामिल किया गया है।

जिला अध्यक्ष  कृष्ण लाल चंदेल ने बताया कि सभी विधायक, प्रत्याशी, मंडलाध्यक्ष, प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जिला परिषद व पंचायत समिति के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष तथा नगर परिषद/नगर पंचायत के पदाधिकारी स्वतः स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे।

टोल प्लाजा पर घुमारवीं पुलिस की बड़ी कार्रवाई 12.60 ग्राम चिट्टा सहित युवक गिरफ़्तार, नशे के खिलाफ सख्त रुख




घुमारवीं सुनील ठाकुर 



नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए घुमारवीं पुलिस ने बीती रात एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने बालोह टोल प्लाज़ा के समीप नाका बंदी के दौरान एक वाहन की तलाशी ली, जिसमें 12.60 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। मौके से 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे अब एनडीपीएस एक्ट के तहत सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घुमारवीं थाना पुलिस की टीम — जिसमें एचसी आशु वर्मा (नं. 50), कांस्टेबल राकेश कुमार (नं. 212), कांस्टेबल राजेश कुमार (नं. 521) और कांस्टेबल बाबू राम (नं. 296) शामिल थे — ने शनिवार रात को बालोह टोल प्लाज़ा के समीप विशेष नाका बंदी की हुई थी।


इस दौरान एक सफेद रंग की टोयोटा टाइसोर कार (नं. HP82A-6106) को रोक कर तलाशी ली गई। वाहन को साहिल कुमार पुत्र श्री लाल चंद, निवासी ग्राम पंचायत भंगरोटू, तहसील बल्ह, जिला मंडी चला रहा था। जब पुलिस टीम ने गहन तलाशी ली, तो उक्त वाहन से 12.60 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया और मामला एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति

इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी घुमारवीं श्री चंद्रपाल ने बताया कि पुलिस विभाग नशे के कारोबार और इसके नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए कड़े कदम उठा रहा है। “हमारा लक्ष्य है कि युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकाला जाए और नशे के सौदागरों पर लगातार शिकंजा कसा जाए,” उन्होंने कहा।

डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने आम जनता से भी अपील की कि यदि उन्हें किसी भी तरह की नशीली दवाओं या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस पूरी तरह सतर्क है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

घुमारवीं पुलिस ने 30.1 ग्राम चिट्टा के साथ 3 युवक दबोचे



बिलासपुर 


 जिला बिलासपुर के घुमारवीं थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए तीन युवकों को चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गश्त और नाकाबंदी के दौरान बलोह के पास मलयावर लिंक रोड पर की गई।

पुलिस द्वारा रोकी गई HP82A-6609 नंबर की गाड़ी में सवार तीन युवकों से कुल 30.1 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

प्रिंस कुमार, पुत्र कर्म चंद, निवासी डावण, तहसील बल्ह, जिला मंडी (उम्र 29 वर्ष)

राज कुमार, पुत्र बृज लाल, निवासी कुमी, तहसील बल्ह, जिला मंडी (उम्र 25 वर्ष)

लेख राज, पुत्र राकेश कुमार, निवासी कुमी, तहसील बल्ह, जिला मंडी (उम्र 25 वर्ष)


तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ़्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ थाना घुमारवीं में ND&PS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी घुमारवीं ने पुष्टि की है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एआईआईएमएस बिलासपुर में ‘म्यूजिक थेरेपी’ पहल, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को मिला बढ़ावा

बिलासपुर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में छात्रों, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रो...