राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर का रेड रिबन क्लब NACO सोशल मीडिया अभियान में प्रदेश में प्रथम

Image
बिलासपुर।  राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के रेड रिबन क्लब को राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) और National AIDS Control Organisation (NACO) के सोशल मीडिया अभियान के तहत किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष सराहना मिली है। इस उपलब्धि के साथ महाविद्यालय हिमाचल प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में शामिल हो गया है। वर्तमान NACO सोशल मीडिया अभियान के अंतर्गत रेड रिबन क्लब बिलासपुर ने 4,515 नए फॉलोअर्स जोड़कर राज्य में डिजिटल जागरूकता अभियान को मजबूत किया और हिमाचल प्रदेश के सभी संस्थानों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अभियान के माध्यम से रेड रिबन क्लब ने युवाओं में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में महाविद्यालय प्रशासन ने रेड रिबन क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. सोनिया राठौर तथा उनकी टीम के सदस्य डॉ. अजीत और प्रो. पूजा को सम्मानित किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. एस. कटवाल ने डॉ. सोनिया राठौर को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की और पूरी टीम को बधाई दी। महाविद्...

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में डिजिटल विश्वविद्यालय तथा दो आधुनिक व्यावसायिक परिसरों की स्थापना को प्रदेश कैबिनेट ने दी मंजूरी


तकनीकी शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, कहा डिजिटल कौशल और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा  

बिलासपुर 

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित हुई मंत्रीमण्डल की बैठक में जिला बिलासपुर के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से जुडे दो महत्वपूर्ण निर्णय लेकर मंजूरी प्रदान की गई। जिसमें पहला निर्णय घुमारवीं में डिजिटल युनिवर्सिटी स्थापित करने तथा दूसरा निर्णय दो आधुनिक वाणिज्यिक परिसर स्थापित करना शामिल है।
नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यवसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के लिए दो बडे निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में डिजिटल युनिवर्सिटी तथा दो वाणिज्यिक परिसारों के स्थापित होने से इस क्षेत्र के विकास को एक नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश मंत्रीमण्डल ने घुमारवीं में सार्वजनिक-निजी सहभागिता (पीपीपी) मॉडल के अंतर्गत मल्टीडिसिप्लिनरी इंस्टिट्यूट ऑफ इनोवेशन, स्किल, टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (एमआईआईएसटीईआर) की स्थापना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस विश्वविद्यालय के स्थापित हो जाने पर प्रदेश के युवाओं को नवाचार, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास तथा उद्यमिता के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण अवसर उपलब्ध होंगे। साथ ही कहा कि यह संस्थान डिजिटल रूप से सक्षम, कुशल एवं आत्मनिर्भर कार्यबल तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।
राजेश धर्माणी ने बताया कि इसके अतिरिक्त प्रदेश मंत्रीमण्डल ने घुमारवीं क्षेत्र में मोहल मौजा पनोल शहरी तथा औहर में आधुनिक वाणिज्यिक परिसरों के निमार्ण को भी स्वीकृति प्रदान की है। इन वाणिज्यिक परिसरों के स्थापित होने से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों के लिए व्यापार और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को आधुनिक शिक्षा, कौशल और बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए जीता गोल्ड मेडल, पहली बार चमका प्रदेश का नाम

छड़ोल डाकघर में बड़ा घोटाला: खातों में जमा हजारों रुपये गायब, डाक कर्मचारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

बिलासपुर के निजी स्कूल में प्लस टू छात्र से बर्बरता, मामला पहुंचा थाना