10 दिन में मिला 10 लाख का क्लेम: डाक विभाग ने हादसे के पीड़ित परिवार को दिया त्वरित सहारा

Image
बिलासपुर हिमाचल प्रदेश में डाक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की समूह दुर्घटना सुरक्षा योजना ने एक बार फिर संवेदनशीलता और तत्परता का उदाहरण पेश किया है। हमीरपुर मंडल के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवार को मात्र 10 दिनों के भीतर बीमा राशि प्रदान कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला बिलासपुर के श्री नैना देवी क्षेत्र के गांव उटप्पर निवासी स्वर्गीय जोगिंदर सिंह का जम्मू के बनी नामक स्थान पर सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। हादसे के बाद उनके परिवार द्वारा समूह दुर्घटना सुरक्षा (GAG) पॉलिसी के तहत दावा प्रस्तुत किया गया। सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे होने के बाद डाक विभाग ने तेजी दिखाते हुए महज 10 दिनों के भीतर दावा निपटान कर दिया। आज हमीरपुर मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर कंचन सिंह चौहान ने मृतक के पुत्र पंकज कुमार को 10 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक सौंपा। इस मौके पर प्रवर अधीक्षक ने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की यह योजना बेहद कम प्रीमियम में आम लोगों को व्यापक बीमा सुरक्षा प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि ऐसी योजनाएं आ...

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा की देव दर्शन योजना के तहत महिलाओं की विशेष धार्मिक यात्रा आयोजित


बिलासपुर 


ग्राम पंचायत माकड़ी के नैना महिला मंडल ठोडू और लक्ष्मीबाई महिला मंडल संडोली की सदस्याओं के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक एवं समाजसेवी सुनील शर्मा द्वारा शुरू की गई देव दर्शन योजना के अंतर्गत एक विशेष धार्मिक यात्रा आयोजित की गई। इस यात्रा में सभी महिलाओं को माता बगलामुखी मंदिर में पावन दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

सुनील शर्मा ने बताया कि घर और परिवार की जिम्मेदारियों के चलते महिलाएं अक्सर अपने लिए समय नहीं निकाल पातीं। ऐसे में देव दर्शन योजना न केवल महिलाओं को आध्यात्मिक शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है, बल्कि आपसी एकजुटता और महिला सशक्तिकरण को भी नई दिशा देती है।
यात्रा के दौरान उन्होंने महिलाओं को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न बचत, जमा और ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी बहनों से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने और परिवार के आर्थिक भविष्य को सुदृढ़ बनाएं तथा आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएं।


सुनील शर्मा ने कहा कि देव दर्शन यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और मानसिक उत्थान का प्रभावी माध्यम भी बन रही है। ऐसी यात्राएं सामूहिक शक्ति, सामाजिक सहभागिता और महिलाओं में नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देती हैं।

इस विशेष यात्रा में प्रमुख रूप से सुनीता शर्मा, रेखा शर्मा, शिल्पा शर्मा, निक्की शर्मा, अंजना शर्मा, कशिश शर्मा, साक्षी शर्मा, कविता धीमान, सीमा धीमान, दया शर्मा, लीला शर्मा, बंटी शर्मा, अंजना धीमान, जयदेई, पूनम शर्मा, सुकर्मा ठाकुर, सुनीता ठाकुर, गुड्डी ठाकुर, शालिनी राणा, किरण ठाकुर और सोमा ठाकुर शामिल रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए जीता गोल्ड मेडल, पहली बार चमका प्रदेश का नाम

बिलासपुर के निजी स्कूल में प्लस टू छात्र से बर्बरता, मामला पहुंचा थाना

छड़ोल डाकघर में बड़ा घोटाला: खातों में जमा हजारों रुपये गायब, डाक कर्मचारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज