बिलासपुर
प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास समिति एंव अध्यक्ष एक्स सर्विसमैन सैनिक लीग जिला बिलासपुर (हि०प्र०) ने पत्रकार वार्ता में बताया कि हमारे शहीद परिवार व वीर नारियों से बात-चीत हुई जिसमें शहीद अंकेश भारद्वाज के वैटरन सैनिक बांचा राम भारद्वाज व वीर नारी अरुणा शर्मा और वीर नारी निशा कुमारी, वीर नारी नारायणी देवी के तरफ से सुझाव आया ।
जिला बिलासपुर में जितने भी शहीद परिवारों सहित और वीर नारियों के साथ एक समिति गठित की जायेगी ताकि वह अपनी मांगों जो शहीद स्मारक संबंधित हो या सरकार द्वारा की गई घोषणाओं के बारे बात-चीत है ताकि वह समिति के माध्यम से अपनी जायज मांग को उठा सके ।
जिसके लिए सरकार व नेताओं ने शहीदी दिन के समय घोषणा कर दी गई थी परन्तु उन घोषणाओं को अमलीजामा नहीं पहनाया जाता । वह घोषणाओं के मुताबिक सारे डाक्यूमेंट प्रोसेस के माध्यम से पुरे कर दिये गए परन्तु वह घोषणाओं की मांग वाली फाइलें कहां अटकी हुई हैं ।
पता नहीं जबकी विधायक व मंत्रियों से पास बताई गई परन्तु अंत में वह फाइलें राजनैतिक भेंट में चढ़कर रुक गई हैं । जिसके लिए सर्वोच्च बलिदानी परिवार सहित वीर नारियां आज उन फाईलों के इंतजार में है। जो नेताओं विधायकों व सरकार द्वारा घोषित की गई थी जब यह काम पुरा होता नज़र नहीं आ रहा। तो अपनी आवाज बुलंद करने के लिए मज़बूरवश शहीद परिवार व वीर नारियों की समिति (संगठन) बनाने के लिए बाध्य होना पड़ा जल्द ही इसकी घोषणा मीटिंग में कर दी जायेगी।
इसमें जिला बिलासपुर के वेटरन्स सैनिक व वीर नारियों को शामिल किया जायेगा सबकी सहमति से समिति का गठन किया जायेगा तारीख जल्द ही तय कर बता दिया जायेगा।