15 दिन से ऑफिस में नहीं अफसर, गाड़ी मालिक परेशानएक्साइज विभाग में लापरवाही या भ्रष्टाचार?



बिलासपुर

शहर में एक्साइज विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पिछले 15 दिनों से वाहन मालिक एक अधिकारी से मिलने के लिए लगातार चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध नहीं हो रहे। विभागीय कार्यालय से सिर्फ इतना जवाब मिलता है—"साहब आज नहीं आए हैं।"

ऐसे मामलों से साफ होता है कि यह तो विभागीय व्यवस्था में भारी खामी है, या फिर जानबूझकर लोगों को परेशान किया जा रहा है।

NOC के बिना नहीं कट रही पासिंग फीस
वाहन मालिकों का कहना है कि गाड़ी की पासिंग के लिए आवश्यक NOC न मिलने से उनका काम अटका हुआ है। एक वाहन मालिक ने बताया, "मैं दो हफ्तों से रोज़ एक्साइज ऑफिस के चक्कर काट रहा हूँ, लेकिन अधिकारी कभी मीटिंग में होते हैं, कभी दौरे पर, तो कभी ऑफिस ही नहीं आते।"
सिस्टम में गड़बड़ी या जानबूझकर लापरवाही?
ऐसे मामलों से साफ होता है कि यह तो विभागीय व्यवस्था में भारी खामी है, या फिर जानबूझकर लोगों को परेशान किया जा रहा है। यह भी सवाल उठता है कि क्या यह प्रक्रिया भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का एक तरीका है? जब आम नागरिक को हफ्तों तक सिर्फ एक अधिकारी से मिलने के लिए इंतजार करना पड़े, तो जवाबदेही तय करने की जरूरत महसूस होती है।

युवक से 201 ग्राम चरस बरामद, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज



बिलासपुर 

बिलासपुर पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से 201 ग्राम चरस बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामला थाना बरमाणा क्षेत्र का है, जहां पुलिस टीम ने आरोपी को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर रोका और तलाशी लेने पर उसके पास से चरस बरामद हुई।

 बुधवार रात 08:15 बजे पुलिस टीम अलसु ब्रिज के पास ट्रैफिक चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अरुण शर्मा (24) पुत्र रमेश दत्त, निवासी गांव शेर चिराज, डाकघर जोनाजी, तहसील सोलन, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश पैदल अलसु ब्रिज से बरमाणा की ओर आ रहा था। पुलिस को देखकर उसने अचानक पीछे मुड़कर तेजी से चलना शुरू कर दिया और अपनी जेब से एक लिफाफा निकालकर करीब 10 फीट दूर फेंक दिया। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की।
 पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में लिफाफे की जांच की, जिसमें पारदर्शी पॉलीथिन में रखी 201 ग्राम काले रंग की ठोस सामग्री, जो चरस पाई गई, बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच एएसआई गणेश लाल, जांच अधिकारी थाना बरमाणा द्वारा की जा रही है।

डीएसपी मदन धीमान ने पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

सरकारी जंगल में खैर के पेड़ों पर फिर चली कुल्हाड़ी, वन विभाग ने 71 मोच्छे बरामद किए


बिलासपुर सुनील ठाकुर 


जिला बिलासपुर के विधानसभा क्षेत्र नयना देवी की पंचायत छडोल के गांव नेरी में वन संपदा पर फिर से कुल्हाड़ी चली है। अवैध रूप से खैर के पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने जंगल में छापेमारी कर 71 मोच्छे खैर की लकड़ी बरामद की है।
वन विभाग को सूचना मिली थी कि नेरी गांव के जंगलों में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई की जा रही है। 

इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए रतनपुर ब्लॉक के बीओ और उनकी टीम मौके पर पहुंची। जब जांच की गई, तो वहां कई कटे हुए पेड़ मिले और 71 मोच्छे लकड़ी बरामद हुई। वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन सभी लकड़ियों को जब्त कर लिया।

लगातार बढ़ रही अवैध कटाई, वन संपदा को भारी नुकसान

 क्षेत्र में लगातार जंगलों की अवैध कटाई के मामले सामने आ रहे हैं। खासकर खैर के पेड़ों की लकड़ी की ऊंची कीमतों के कारण लकड़ी माफिया सक्रिय हो गए हैं। सरकारी जंगलों को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिससे पर्यावरण पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

सूत्रों के अनुसार, यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी रतनपुर धार और आसपास के जंगलों में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई के कई मामले सामने आ चुके हैं। स्थानीय लोग भी इस समस्या को लेकर चिंतित हैं, लेकिन तस्कर हर बार नए तरीके अपनाकर इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहे हैं।

वन विभाग ने बढ़ाई सख्ती, दोषियों की तलाश जारी

वन विभाग अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार, यह पता लगाया जा रहा है कि यह कटान किन लोगों द्वारा किया गया था और इसकी लकड़ी कहां बेची जानी थी। वन विभाग का कहना है कि दोषियों की पहचान के बाद उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


वन संपदा की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अवैध कटाई को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।" – धर्म पाल, बीओ, रतनपुर ब्लॉक

प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग

स्थानीय ग्रामीणों और पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि प्रशासन को इस मामले में और सख्ती बरतनी चाहिए। यदि समय रहते इन गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई, तो आने वाले समय में जंगलों को भारी नुकसान हो सकता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस क्षेत्र में वन विभाग की गश्त बढ़ाई जाए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।


पर्यावरण को हो सकता है बड़ा नुकसान

विशेषज्ञों का कहना है कि खैर के पेड़ों की कटाई न केवल जंगलों को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि इससे मिट्टी के कटाव, जल स्रोतों के सूखने और जैव विविधता पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है। अगर ऐसी गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई, तो आने वाले समय में इसका गंभीर प्रभाव देखने को मिल सकता है।

वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध कटाई में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है। अब देखना यह होगा कि आगे इस मामले में कौन-कौन से नाम सामने आते हैं और प्रशासन कितनी सख्ती से कार्रवाई करता है।

एम्स द्वारा जन सेवा कांग्रेस पार्टी को हजम नहीं : बिंदल



एम्स संस्थान के ऊपर अगर कांग्रेस उंगली उठाएगी तो इसका करारा जवाब मिलेगा
क्या एम्स भी सरकार की ओर से तालाबंदी के निशाने पर ? 



शिमला

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा की एम्स के माध्यम से काम मरीजों एवं जनता का हो रहा है पर कांग्रेस आहत है। एम्स जैसी विश्व विख्यात संस्थान से हिमाचल की आधी से ज्यादा आबादी को फायदा हो रहा है पर यह जन सेवा कांग्रेस पार्टी को हजम नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की बेचैनी समझ से परे है। 


केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा अपने मंत्रालय के माध्यम से एम्स को हर दूसरे महीने बड़ा तोहफा देते हैं। एम्स बिलासपुर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ संस्था बन के उभर रहा है और हिमाचल प्रदेश को यह सौगात देने के लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं जगत प्रकाश नोएडा का धन्यवाद करते हैं। थोड़े से समय में एम्स एक मॉडल संस्थान के रूप में विकसित हुआ है, अभी तक यहां 3000 करोड़ से अधिक का निर्माण कार्य हो चुका है। 



उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी इस संस्थान के ऊपर उंगली उठेगी तो इसका करारा जवाब मिलेगा। प्रदेश में तालाबंदी का एक दौर चल रहा है क्या एम्स भी सरकार की ओर से तालाबंदी के निशाने पर है ? कांग्रेस पार्टी लगातार एम्स जैसे संस्थान का सड़कों पर उतरकर अनर्गल प्रचार कर रही है, ऐसा क्यों ?



उन्होंने कहा कि बिलासपुर में मेरा एक बहन से मिलना हुआ जो 3 महीने से पीईटी स्कैन की तिथि का इंतजार कर रही थी जिसको पीईटी स्कैन टांडा मेडिकल कॉलेज द्वारा करवाने को बोला गया था। इस सुविधा के लिए मरीजों को चंडीगढ़ जाना पड़ता है और निजी क्षेत्र में भारी खर्च उठाना पड़ता है पर उस बहन की उसी दिन जब नड्डा जी ने पीईटी स्कैन का उद्घाटन किया तभी उसे बहन का इलाज भी प्रारंभ हो गया। एम्स को आगे बढ़ाने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, विधायक रणधीर शर्मा एवं त्रिलोक जमवाल का महत्वपूर्ण योगदान है, पर कांग्रेस पार्टी इस संस्थान के खिलाफ एक षड्यंत्र रच रही है जिसकी तुलना हम हिम केयर जैसे षडयंत्र से कर सकते है। 



उन्होंने कहा कि 6 मार्च को जगत प्रकाश नड्डा का दौरा प्रदेश के लिए एक अनमोल तोहफा सिद्ध हुआ, जब उन्होंने कैंसर के इलाज, वायरोलॉजी की प्रदेश में 20 करोड़ की पहली लैब, 3 जन औषधि केंद्र और पीईटी स्कैन जैसी सुविधाओं को हिमाचल प्रदेश की जनता को समर्पित किया।

नलवाड़ी मेले की सांस्कृतिक संध्या में भाग लेने वाले कलाकारों का ऑडिशन शुरू, पहले दिन 105 कलाकारों ने दिया ऑडिशन



बिलासपुर

नलवाड़ी मेले के दौरान आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं के लिए कलाकारों के ऑडिशन का सिलसिला जारी है। किसान भवन, बिलासपुर में आयोजित ऑडिशन में 105 से अधिक कलाकारों ने भाग लिया। इसमें उपमंडल झंडूता और उपमंडल श्री नैना देवी जी के अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों के कलाकार शामिल रहे।

अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर डॉ. निधि पटेल की अध्यक्षता में आयोजित इस ऑडिशन में सहायक लोक संपर्क अधिकारी, असिस्टेंट प्रोफेसर (संगीत-वोकल) मनोहर लाल शर्मा और बॉयज स्कूल बिलासपुर के संगीत अध्यापक नरेंद्र उपस्थित रहे।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि 12 मार्च को उपमंडल सदर और उपमंडल घुमारवीं के कलाकारों का ऑडिशन लिया जाएगा, जबकि 13 मार्च को इंडियन सेमी-क्लासिकल और क्लासिकल डांस के ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, 15 मार्च को 'मिस कहलूर' प्रतियोगिता के लिए भी ऑडिशन रखा गया है।

भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार: एम्स में धरना-प्रदर्शन को लेकर लगाए गंभीर आरोप : कृष्ण लाल चंदेल



बिलासपुर 


कोठीपुरा स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में धरना-प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने कांग्रेस नेताओं पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर तीखा हमला बोला है। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं और एम्स की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं।


जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णलाल चंदेल और पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यायन ने कहा कि एम्स जैसा बड़ा स्वास्थ्य संस्थान बिलासपुर के लिए गर्व की बात है, जो हिमाचल प्रदेश और पड़ोसी राज्यों के हजारों लोगों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता पुत्रमोह में अपनी सोचने-समझने की शक्ति खो बैठे हैं।


"टेंडर हासिल करने के लिए प्रदर्शन"
भाजपा नेताओं का दावा है कि हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एम्स के लिए 100 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, जिससे कांग्रेस नेताओं की "लार टपकने लगी है।" उन्होंने आरोप लगाया कि धरना-प्रदर्शन का मकसद दबाव बनाकर अपने बेटों के लिए टेंडर हासिल करना है।



"राजनीतिक अस्तित्व बचाने की कोशिश"
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के दोनों नेताओं को "सबसे बड़े नौटंकीबाज" करार देते हुए कहा कि जनता बार-बार उन्हें नकार चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये नेता हमेशा भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं और सरकारी विभागों में 90 फीसदी ठेके अपनी पहुंच के लोगों को दिलाए हैं।



"एम्स की सुविधाओं पर सवाल बेबुनियाद"
भाजपा नेताओं ने कहा कि एम्स बिलासपुर में प्रतिदिन 3,000 से 3,200 मरीज ओपीडी में आ रहे हैं, जो इसकी गुणवत्ता का प्रमाण है। हाल ही में यहां पैट स्कैन और स्पेक्ट स्कैन सुविधाएं भी शुरू हुई हैं। केंद्र सरकार ने एम्स में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों के लिए केंद्रीय विद्यालय को मंजूरी दी है, लेकिन प्रदेश सरकार इसके लिए भवन या जमीन उपलब्ध नहीं करवा रही है।



"सबूत पेश करें या आरोप बंद करें"
भाजपा ने कांग्रेस नेताओं को चुनौती दी कि अगर उनके पास एम्स में भ्रष्टाचार के सबूत हैं तो वे आरटीआई से प्राप्त जानकारी को सार्वजनिक करें। यदि उनके पास कोई प्रमाण नहीं हैं, तो राष्ट्रीय स्तर के इस स्वास्थ्य संस्थान की छवि खराब करने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है।


एम्स कोठीपुरा के बाहर कांग्रेस का हल्ला बोल, जेपी नड्डा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप



बिलासपुर 

 हिमाचल प्रदेश के कोठीपुरा स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के गेट नंबर 2 के बाहर मंगलवार को कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एम्स में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में रोष रैली निकाली।



इस प्रदर्शन में हिमाचल कांग्रेस समन्वय समिति के सदस्य और पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, बिलासपुर सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर और कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। नेताओं ने एम्स में हो रही नियुक्तियों और अन्य व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाए और जेपी नड्डा पर पक्षपात व भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के आरोप लगाए।




"एम्स भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है" – कांग्रेस

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने कहा,
"एम्स बिलासपुर का निर्माण आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के उद्देश्य से हुआ था, लेकिन आज यह भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। यहां भर्तियां केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के इशारे पर हो रही हैं। संस्थान में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार चल रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"


उन्होंने आगे कहा कि एम्स में पारदर्शिता नाम की कोई चीज नहीं बची है और केंद्र सरकार इस मामले में मौन है। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति से लेकर तमाम प्रशासनिक फैसले मनमाने तरीके से किए जा रहे हैं, जिससे योग्य उम्मीदवारों को नुकसान हो रहा है।


"लड़ाई अभी जारी रहेगी" – कांग्रेस का बड़ा ऐलान

कांग्रेस नेताओं ने इस धरने को सिर्फ एक सांकेतिक विरोध बताया और कहा कि यह लड़ाई अब और तेज होगी। 13 मार्च को शिमला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें इस मुद्दे से जुड़े अहम दस्तावेज और तथ्य सार्वजनिक किए जाएंगे। इसके बाद कांग्रेस "कोठीपुरा चलो" और "बिलासपुर चलो" अभियान शुरू करेगी, जिसके तहत एम्स में हो रहे कथित भ्रष्टाचार को जनता के सामने लाया जाएगा।


पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा,
"हम इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगे और एम्स को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे। यह स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है, और हम इसे हल्के में नहीं लेंगे।"



कांग्रेस बनाम भाजपा – सियासी जंग तेज

बिलासपुर में एम्स को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग पहले से ही जारी है। कांग्रेस लगातार एम्स में हो रही अनियमितताओं पर सवाल उठा रही है, जबकि भाजपा इन आरोपों को बेबुनियाद बताकर खारिज कर रही है।



विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए यह मुद्दा और गरमा सकता है। कांग्रेस जहां इसे एक बड़े घोटाले के रूप में पेश कर रही है, वहीं भाजपा के लिए यह प्रतिष्ठा से जुड़ा मामला बन गया है।

चिट्टा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग, सवर्ण मोर्चा ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन


बिलासपुर

 हिमाचल प्रदेश में बढ़ते चिट्टा कारोबार पर रोक लगाने के लिए देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसी मुद्दे को लेकर मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप धवल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।



प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष जगदीप ठाकुर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में जिला में बढ़ते नशे के कारोबार पर गहरी चिंता जताई गई। मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि नशे का बढ़ता प्रचलन युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है और इसे रोकने के लिए पुलिस को ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि चिट्टा तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि यह अवैध कारोबार पूरी तरह समाप्त हो सके।



युवा पीढ़ी के भविष्य को लेकर जताई चिंता

मोर्चा पदाधिकारियों का कहना है कि नशे के कारण समाज में अपराध बढ़ रहे हैं और युवा पीढ़ी इसके जाल में फंसती जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो हालात और खराब हो सकते हैं। ज्ञापन में यह मांग भी उठाई गई कि पुलिस ऐसे मामलों में तेजी से कार्रवाई करे और तस्करों को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए।




नशा तस्करों पर शिकंजा कसने की मांग

मोर्चा ने पुलिस से आग्रह किया कि नशा तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाए। उन्होंने कहा कि बार-बार गिरफ्तार होने के बावजूद कई तस्कर फिर से इस अवैध धंधे में लग जाते हैं। ऐसे में, जरूरी है कि उनके खिलाफ सख्त कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए ताकि प्रदेश को नशा मुक्त बनाया जा सके।



संगठन ने पुलिस प्रशासन से ठोस कदम उठाने की अपील की

मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यदि जल्द ही इस दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो वे जन जागरूकता अभियान चलाएंगे और समाज को नशे के खिलाफ एकजुट करेंगे। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से अपील की कि इस समस्या को खत्म करने के लिए सख्त नीतियां अपनाई जाएं और नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

क्या बोले मोर्चा अध्यक्ष?

जगदीप ठाकुर, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष:
"हिमाचल में चिट्टे का जाल तेजी से फैल रहा है, जिससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। हमने प्रशासन से मांग की है कि चिट्टा तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।"



पुलिस अधीक्षक का आश्वासन

इस पर पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि पुलिस नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
"हमें ज्ञापन प्राप्त हुआ है। पुलिस नशे के खिलाफ सक्रिय रूप से काम कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"



प्रदेशभर में नशे के खिलाफ तेज हो रही मुहिम

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में नशे के बढ़ते प्रचलन को देखते हुए विभिन्न संगठनों द्वारा लगातार आवाज उठाई जा रही है। कई क्षेत्रों में जन आंदोलन और जागरूकता अभियानों की शुरुआत होने की संभावना जताई जा रही है। अब यह देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मुद्दे पर क्या ठोस कदम उठाता है और किस तरह इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जाता है।

रणधीर शर्मा और त्रिलोक जमवाल ने रामलाल ठाकुर व बंबर ठाकुर के आरोपों पर किया पलटवार



बिलासपुर 


कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर लगाए गए आरोपों को लेकर पार्टी के विधायकों ने आक्रामक ढंग से पलटवार किया है। नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा और सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने एम्स के शिलान्यास को रेत-बजरी के पूजन की नौटंकी करार दिया था, जबकि पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने इसके उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काले झंडे दिखाने की अनुमति मांगी थी।



सुक्खू सरकार में हाशिये पर हैं कांग्रेस के दोनों नेता, राजनीतिक कैरियर खत्म होने का सता रहा डर

 जाहिर है कि कांग्रेस के नेता चाहते ही नहीं थे कि बिलासपुर में एम्स बने। बेहद कम समय में एम्स की सफलता को वे लोग पचा नहीं पा रहे हैं। उनकी बयानबाजी से यह भी स्पष्ट हो रहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के बावजूद उन्हें पूछा तक नहीं जा रहा है। यही वजह रही कि आपस में छत्तीस का आंकड़ा रखने वाले इन नेताओं को हाथ मिलाने का दिखावा करने पर मजबूर होना पड़ा है।


हजम नहीं हो रही राष्ट्रीय स्तर के स्वास्थ्य संस्थान की सफलता, कर रहे भ्रामक प्रचार


रणधीर शर्मा व त्रिलोक जमवाल ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा जब भी बिलासपुर आते हैं, वह अपने गृह जिला को हमेशा कोई न कोई बड़ी सौगात देकर जाते हैं। कोठीपुरा में रिकाॅर्ड समय में बनकर तैयार हुए एम्स का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और सांसद अनुराग ठाकुर को जाता है। कांग्रेस का इसमें कोई योगदान नहीं है।

 वीरभद्र सरकार के समय तो केवल इसमें अड़ंगे अटकाने का काम किया गया। दो दिन पहले बिलासपुर आए जेपी नड्डा ने जहां लगभग 25 करोड़ की लागत से स्थापित पैट सीटी व स्पैक्ट सीटी स्कैनर का शुभारंभ किया, वहीं 30 करोड़ से रीजनल वीआरडीएल, 13.57 करोड़ से विश्राम सदन, देश की 225वीं अमृत फार्मेसी तथा 4.90 करोड़ से बनने वाले इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास भी किया।

 इन सुविधाओं से बिलासपुर व हिमाचल के अन्य जिलों के साथ ही पड़ोसी राज्यों के लोग भी लाभांवित होंगे। बिलासपुर में एम्स के तेजी से हो रहे विकास व विस्तार से कांग्रेस नेता बौखला गए हैं। बौखलाहट में आधारहीन बयानबाजी करके वे जनता के बीच हंसी के पात्र बन रहे हैं।
रणधीर शर्मा व त्रिलोक जमवाल ने कहा कि पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर खनन, वन व नशा माफिया को संरक्षण देने के साथ फोरलेन में लगभग 200 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया था। एक-दूसरे को फूटी आंख तक नहीं सुहाने वाले इन दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से छत्तीस का आंकड़ा चल रहा है। 

अब दोनों एक सुर में जेपी नड्डा पर मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। रामलाल ठाकुर हिमाचल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन उन्होंने एक बार फिर से उस व्यक्ति को गले लगाया है, जो बिलासपुर में हर तरह के माफियाराज का संरक्षक होने के साथ ही दिनदहाड़े गोलीकांड की घटना में भी संलिप्त रह चुका है। इससे जहां यह जाहिर हो रहा है कि सुक्खू सरकार में दोनों नेता हाशिये पर हैं, वहीं ऐसा भी लग रहा है कि नयनादेवी और सदर विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को नए चेहरों की तलाश है। राजनीतिक कैरियर खत्म होने के डर ने वह आपस में हाथ मिलाने का दिखावा कर रहे हैं। 

बिलासपुर के उपायुक्त को मुख्यमंत्री सुक्खू की गुड बुक में गिना जाता है, लेकिन इन दोनों नेताओं ने उन्हें लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रबंधन के लिए मिले नेशनल अवार्ड पर भी सवाल उठाए हैं। इससे उनके आरोपों की सच्चाई का अंदाजा लगाया जा सकता है। जहां तक भाजपा के कार्यालयों की बात है तो पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं और समर्थकों के सहयोग से जमीनें खरीदकर इनका निर्माण किया जा रहा है। कांग्रेस की तरह शिमला में सब्जी मंडी की जमीन या बिलासपुर में भाखड़ा विस्थापितों को दी जाने लायक भूमि पर भाजपा अपने कार्यालय नहीं बना रही है। 

इन दोनों नेताओं ने जेपी नड्डा पर भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाने के साथ ही उनके परिवार के सदस्यों के बारे में भी भ्रामक प्रचार किया है। या तो उन्हें इन आरोपों के प्रमाण देने चाहिए, या फिर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।

कोटधार नलवाड़ मेला समिति के पदाधिकारियों ने मां नैना देवी के दरबार में टेका माथा, मेले के सफल आयोजन के लिए लिया आशीर्वाद



बिलासपुर 

कोटधार नलवाड़ मेला समिति के पदाधिकारियों ने माता भगवती श्री नैना देवी जी के दरबार में माथा टेककर इस वर्ष के मेले के सफल आयोजन के लिए आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर समिति के संस्थापक एवं महासचिव अमरनाथ धीमान ने कहा कि 28 मार्च से 30 मार्च तक कोटधार का ऐतिहासिक नलवाड़ मेला पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा।


मां भगवती से मांगा आशीर्वाद
समिति के सभी पदाधिकारी समस्त कार्यकारिणी और जनता की ओर से नतमस्तक होकर माता के चरणों में पहुंचे और मेले के निर्विघ्न संचालन की प्रार्थना की। महासचिव अमरनाथ धीमान ने बताया कि कोटधार नलवाड़ मेला न केवल पशुपालकों और व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन है, बल्कि यह क्षेत्र की संस्कृति और परंपराओं का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक मेले को भविष्य की पीढ़ियों तक संरक्षित और संवर्धित करने के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग आवश्यक है।



कोटधार नलवाड़ मेले की ऐतिहासिक विरासत

कोटधार नलवाड़ मेला क्षेत्र की प्राचीन विरासत से जुड़ा हुआ है। यह मेला पशुपालकों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यहां पशु व्यापार, पारंपरिक खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक आयोजन होते हैं। वर्षों से यह मेला बिलासपुर जिले की पहचान बना हुआ है और लोग इसे बड़ी श्रद्धा के साथ मनाते हैं।


अमरनाथ धीमान ने जिला बिलासपुर के सभी लोगों से आग्रह किया कि वे मेले के सफल आयोजन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और सहयोग दें। उन्होंने कहा कि यह मेला सिर्फ व्यापार या मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक आस्था का प्रतीक भी है। इसलिए इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का समर्थन जरूरी है।


इस अवसर पर समिति के प्रधान कैप्टन ज्ञानचंद धीमान, उपप्रधान सुनील शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा, महासचिव अमरनाथ धीमान और उनकी धर्मपत्नी ज्ञानी देवी धीमान भी उपस्थित रहीं।

कोटधार नलवाड़ मेला क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति और धार्मिक आस्था से जुड़ा है, जिसे आने वाली पीढ़ियों के लिए संजोकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।


पुरानी सड़क गम्बरौला पुल के पास नाके के दौरान 7.21 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार



बिलासपुर

 जिला बिलासपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। विशेष डिटेक्शन टीम बिलासपुर ने 6 मार्च 2025 को एक नाके के दौरान 7.21 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नशे के सौदागर इलाके में सक्रिय हैं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।


कार रोकने के बजाय भागने लगे आरोपी

टीम ने पुरानी सड़क गम्बरौला पुल के पास नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान HP82-2388 नंबर की कार नाके पर पहुंची। पुलिस ने जब वाहन को रोकने का इशारा किया तो चालक ने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की। उसने कार को सड़क किनारे खड़ी कर दिया और उसमें सवार दोनों युवक वाहन से कूदकर भागने लगे।



मौके पर ही दबोच लिए गए आरोपी

पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। जब कार की तलाशी ली गई, तो उसमें से 7.21 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें पुलिस थाना सदर ले जाया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
1. ऋषभ शर्मा (24) पुत्र श. दिवाकर शर्मा, निवासी मकान नंबर 170, सनौह, डाकघर चतरौखड़ी, जिला मंडी।
2. अयान (20) पुत्र श. याकूब, निवासी गांव ददोह, डाकघर ढाबण, जिला मंडी।



आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, आगे की जांच जारी

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों के तार किसी बड़े नशा तस्कर गिरोह से जुड़े हैं या नहीं। इस बात की भी जांच की जा रही है कि ये चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।


पुलिस का नशे के खिलाफ सख्त अभियान जारी

बिलासपुर पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है और हाल के महीनों में कई मामलों में बड़ी गिरफ्तारियां हुई हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

इस मामले की पुष्टि डीएसपी मदन धीमान ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरी सतर्कता के साथ जिले में नशे के खिलाफ अभियान चला रही है और आने वाले समय में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

बिलासपुर के चहुंमुखी विकास में जगत प्रकाश नड्डा का अहम योगदान रहा है: कृष्ण लाल चंदेल

बिलासपुर 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के अभिनंदन समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जेपी नड्डा वीरवार को दोपहर करीब एक बजे बिलासपुर सर्किट हाउस पहुंचेंगे, 

जहां अभिनंदन समारोह में गर्मजोशी से स्वागत करने के साथ उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। जिला से भाजपा के सभी विधायक तथा पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे। अभिनंदन समारोह के बाद जेपी नड्डा शहर के निहाल में भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर के घर जाकर उनके नवविवाहित पुत्र शिवम ठाकुर व पुत्रवधू नमिषा को शुभकामनाएं देंगे।


जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णलाल चंदेल ने कहा कि बिलासपुर के चहुंमुखी विकास में जगत प्रकाश नड्डा का अहम योगदान रहा है। एम्स, फोरलेन और हाइड्रो इंजीनियरिंग काॅलेज जैसे बड़े प्रोजेक्ट बिलासपुर को उन्हीं की बदौलत मिले हैं। उनके प्रयासों से भानुपल्ली-बिलासपुर रेलवे प्रोजेक्ट का काम भी युद्ध गति से चल रहा है। 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर उनके नेतृत्व में पार्टी ने कई राज्यों के साथ ही केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। हाल ही में उन्हीं के नेतृत्व में भाजपा ने दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भी जीत का परचम लहाराया है। दिल्ली में ‘कमल’ खिलाने के बाद जगत प्रकाश नड्डा 6 मार्च को पहली बार बिलासपुर आ रहे हैं। 

उनके दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में अत्याधिक जोश और उत्साह है। उनके आगमन पर बिलासपुर सर्किट हाउस में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। वीरवार को दोपहर एक बजे से शुरू होने वाले इस समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति बढ़चढ़ कर सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

त्रिवेणी घाट पर होगा विशाल देव आभार यज्ञ, 16 मार्च को देव दर्शन और भंडारे का आयोजन



   बाड़ू बाड़ा देव के आगमन से सजेगा आयोजन स्थल


बिलासपुर 

बिलासपुर और अर्की की सीमाओं पर हुए त्रिवेणी घाट ग्रामीण जल आंदोलन की सफलता पर क्षेत्रवासियों और प्रभावित पंचायतों के जनप्रतिनिधियों द्वारा 16 मार्च को त्रिवेणी घाट में विशाल देव आभार यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के आराध्य बाड़ू बाड़ा देव अपने सैकड़ों देवलुओं के साथ पधारेंगे और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।




जन आंदोलन की ऐतिहासिक जीत

अली खड्ड संघर्ष समिति त्रिवेणी घाट के संयोजक एडवोकेट रजनीश शर्मा ने जानकारी दी कि इस ग्रामीण जल आंदोलन के माध्यम से क्षेत्रवासियों ने अपनी खेती, घराट और बिलासपुर जिले की 35 से 40 पेयजल योजनाओं को बचाया था। अंबुजा फैक्ट्री को पानी ले जाने की योजना से भविष्य में संभावित जल संकट को रोकने के लिए हजारों लोगों, जनप्रतिनिधियों और मातृशक्ति ने मिलकर इस आंदोलन को सफल बनाया।




उन्होंने बताया कि कंपनी प्रबंधन ने आंदोलन को दबाने के प्रयास किए, लेकिन जब बाड़ू बाड़ा देवता स्वयं त्रिवेणी घाट पहुंचे और आंदोलनकारियों को आशीर्वाद दिया, तब यह मुद्दा शांत हुआ और सरकार व कंपनी को झुकना पड़ा। मुख्यमंत्री ने स्वयं इस मामले में मध्यस्थता की और सभी राजनीतिक दलों के सहयोग से जनता के अधिकारों की रक्षा की।




विशाल आयोजन की तैयारियां

संघर्ष समिति के संयोजक और पंचायत प्रधान भूपचंद ने बताया कि इस आभार यज्ञ में गांव-गांव जाकर आंदोलन में योगदान देने वाले सभी लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। आयोजन के प्रबंधन और स्वागत समिति की अध्यक्षता नमहोल पंचायत प्रधान जीवन लता ठाकुर करेंगी, जबकि अन्य पंचायतों के प्रधानों को विशेष सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

व्यवस्था समिति के अध्यक्ष के रूप में गीता राम नड्डा, सुरेंद्र ठाकुर, कर्म सिंह ठाकुर, रवि ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, कमलेश ठाकुर सहित अन्य वरिष्ठ जनों को जिम्मेदारी दी गई है।


आम जनता से सहभागिता की अपील

संघर्ष समिति और जनप्रतिनिधियों की ओर से समस्त बिलासपुर और अर्की विधानसभा क्षेत्र के निवासियों से अपील की गई है कि वे अपने परिवार सहित इस आयोजन में भाग लें, देवता का आशीर्वाद प्राप्त करें और पुण्य के भागीदार बनें।

इसके अलावा, समिति ने विशाल आभार यज्ञ व पानी बचाओ अभियान को सफल बनाने के लिए आर्थिक और जन सहयोग प्रदान करने की भी अपील की है।


सांसद अनुराग ठाकुर ने किया भानुपल्ली रेलवे लाइन का निरीक्षण, जनता को दिया आश्वासन



बिलासपुर

हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर अपने एक दिवसीय दौरे के तहत मंगलवार को बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। दौरे के दौरान अनुराग ठाकुर ने बहुप्रतीक्षित भानुपल्ली-बिलासपुर-लेह रेलवे लाइन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों से जानकारी ली।




जल्द पूरा होगा रेलवे लाइन का कार्य
रेलवे लाइन के निरीक्षण के दौरान सांसद ठाकुर ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया कि कार्य तेजी से प्रगति पर है और जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। अनुराग ठाकुर ने यह भी आश्वस्त किया कि निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग किया जा रहा है ताकि रेलवे ट्रैक लंबे समय तक टिकाऊ बना रहे।



उन्होंने कहा, "भानुपल्ली-बिलासपुर-लेह रेलवे लाइन सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है और इसके पूरा होने से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार इस परियोजना को प्राथमिकता से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।"


बिलासपुर बार एसोसिएशन ने सांसद से की मुलाकात
बिलासपुर दौरे के दौरान बिलासपुर बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी सांसद अनुराग ठाकुर से मुलाकात की और अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। वकीलों ने बताया कि उन्हें बार एसोसिएशन से जुड़े विभिन्न मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है, जिनमें बुनियादी सुविधाओं की कमी मुख्य रूप से शामिल है।


सांसद ने उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उचित समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन से चर्चा कर जल्द ही इन मुद्दों का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।


जनता से किया संवाद, सुनीं समस्याएं
अनुराग ठाकुर ने अपने दौरे के दौरान आम जनता से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं और हर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है।



परियोजनाओं का होगा तेज़ी से क्रियान्वयन

सांसद अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा कि आने वाले समय में रेलवे, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने जनता से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की और विश्वास दिलाया कि क्षेत्र का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

राजनीतिक उत्साह की नई किरण: बिलासपुर में नड्डा का भव्य स्वागत किया जाएगा



बिलासपुर ( सुनील ठाकुर)

 दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 6 मार्च को पहली बार अपने गृह जिला बिलासपुर लौट रहे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर रौड़ा सेक्टर स्थित भाषा एवं संस्कृति विभाग के आॅडिटोरियम में भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है, जहाँ दोपहर एक बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।


सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने बताया, "नड्डा जी के नेतृत्व में भाजपा ने कई राज्यों में सरकार बनाने की सफलता पाई है। दिल्ली में मिली ऐतिहासिक जीत इस बात का प्रमाण है कि जनता में भरोसा और उम्मीद का संचार हुआ है।" उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस अवसर पर उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर पार्टी के इस गौरवशाली मोड़ का जश्न मनाएं।


समारोह में न केवल नड्डा जी का हार्दिक स्वागत किया जाएगा, बल्कि विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय कलाकारों द्वारा बिलासपुर की समृद्ध विरासत को भी उजागर किया जाएगा। सुरक्षा इंतजाम से लेकर कार्यक्रम के सुचारू संचालन तक हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि यह आयोजन एक यादगार अनुभव बन सके।


इस स्वागत समारोह के जरिए नड्डा जी का आगमन न केवल पार्टी की उपलब्धियों का उत्सव मनाएगा, बल्कि आगामी चुनावी तैयारियों में नई ऊर्जा का संचार भी करेगा, जिससे राजनीतिक परिदृश्य में सकारात्मक बदलाव की आशा जागृत होगी।



बरठीं में युवा कांग्रेस ने निकाली चिट्टे के खिलाफ रैली, युवाओं को किया जागरूक



बिलासपुर
 नशे के बढ़ते प्रचलन को रोकने और युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से युवा कांग्रेस झंडूता ने बरठीं में चिट्टे के खिलाफ रैली निकाली। इस रैली का नेतृत्व युवा कांग्रेस झंडूता के अध्यक्ष कार्तिक चंदेल ने किया। रैली के दौरान युवाओं ने पूरे बरठीं बाजार में मार्च निकालकर स्थानीय लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

रैली में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर नशे के खिलाफ आवाज उठाई। कार्तिक चंदेल ने कहा कि चिट्टा (हेरोइन) युवाओं को बर्बाद कर रहा है और इसका प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को इस जाल से बचाने के लिए समाज के हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

युवाओं में बढ़ रही नशे की लत चिंता का विषय
चिट्टे का नशा युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रहा है। यह न केवल उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा है, बल्कि उनके करियर और परिवारों को भी बर्बाद कर रहा है। कार्तिक चंदेल ने कहा कि नशा माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और सरकार को इस दिशा में सख्त कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस चिट्टे के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी और जब तक इस नशे को जड़ से खत्म नहीं किया जाता, तब तक ऐसे अभियान जारी रहेंगे।


स्थानीय लोगों से की सहयोग की अपील
रैली के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार और समाज के बच्चों को नशे से बचाने के लिए सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि यदि किसी को भी नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचित करें।

कार्तिक चंदेल ने कहा, "चिट्टे की लत ने कई युवाओं की जिंदगियां बर्बाद कर दी हैं। यह सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे समाज का मुद्दा है। अगर हम आज नहीं जागे, तो आने वाली पीढ़ी अंधकार में चली जाएगी। इसलिए सभी को मिलकर इस समस्या के खिलाफ लड़ना होगा।"

युवाओं को दी नशे से दूर रहने की सलाह
रैली में शामिल युवाओं ने भी संकल्प लिया कि वे खुद नशे से दूर रहेंगे और अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को भी इससे बचाने का प्रयास करेंगे। युवा कांग्रेस ने इस अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही और कहा कि आने वाले दिनों में अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की जागरूकता रैलियां निकाली जाएंगी।

कार्तिक चंदेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष झंडूता ने कहा: "चिट्टे का नशा युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल रहा है। इसे रोकने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। सभी को आगे आकर इस अभियान का हिस्सा बनना चाहिए।"

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से 298.67 ग्राम चरस बरामद, एक भारतीय और एक विदेशी तस्कर गिरफ्तार



बिलासपुर

 हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। विशेष डिटेक्शन टीम ने रविवार को बलोह टोल प्लाजा के पास एक नाके के दौरान कार (PB65AX8671) से 298.67 ग्राम चरस बरामद की। इस दौरान पुलिस ने कार में सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक भारतीय नागरिक और एक अफ्रीकी मूल का व्यक्ति शामिल है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
1. रिदम बिष्ट, पुत्र रणबीर बिष्ट, निवासी सेक्टर-66, मोहाली, पंजाब (उम्र 24 वर्ष)।
2. सर्जियो लैम्पायव नामबुराटे जूनियर, मोज़ाम्बिक (अफ्रीका) का नागरिक, जो वर्तमान में सेक्टर-79, मोहाली, पंजाब के हाउसफीड कॉम्प्लेक्स में रहे रहा था (उम्र 25 वर्ष)।



इस तरह पुलिस के हत्थे चढ़े तस्कर
रविवार को विशेष डिटेक्शन टीम ने बलोह टोल प्लाजा के पास नाका लगाया था। इस दौरान संदिग्ध नंबर की एक कार (PB65AX8671) को रोका गया। जब पुलिस ने गहन जांच की, तो कार से लगभग 298.67 ग्राम चरस बरामद हुई। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना घुमारवीं में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी यह नशीला पदार्थ हिमाचल के किसी क्षेत्र से लेकर आए थे और इसे पंजाब में सप्लाई करने की फिराक में थे।



पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी
घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने कहा, "नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। हमारी टीम को बड़ी सफलता मिली है, जिसमें एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर भी गिरफ्तार किया गया है। हम मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आरोपी इस चरस की सप्लाई कहां और किसे करने वाले थे। पुलिस नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"


बिलासपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बढ़ा लोगों का विश्वास
पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में संतोष और सुरक्षा की भावना बढ़ी है। प्रशासन का कहना है कि नशा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही, पुलिस आम जनता से भी अपील कर रही है कि यदि उन्हें अपने आसपास नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी मिले तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।

एआईआईएमएस बिलासपुर में ‘म्यूजिक थेरेपी’ पहल, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को मिला बढ़ावा

बिलासपुर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में छात्रों, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रो...