मिसेज इंडिया 2025 की विजेता संगीता सोनी ने मॉडलिंग के क्षेत्र में हासिल की एक और उपलब्धि, ‘फॉरएवर डिंपल क्वीन ऑफ चंडीगढ़-2026’ समेत कई खिताब अपने नाम
बिलासपुर
बिलासपुर की संगीता सोनी ने मॉडलिंग और फैशन के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए ‘द गोल्डन ओवेशन अवॉर्ड ऑफ इंडिया–जालसा 2026’ में ‘बेस्ट मॉडल’ का खिताब हासिल किया। 9 अगस्त 2026 को टांडा मेडिकल कॉलेज, कांगड़ा में आयोजित जालसा-5–2K26 के ग्रैंड फिनाले के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री एवं कार्यक्रम की सेलिब्रिटी गेस्ट मंदाकिनी ने संगीता सोनी को बेस्ट मॉडल का पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
संगीता सोनी इससे पहले भी मॉडलिंग और सौंदर्य प्रतियोगिताओं में कई उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं। उन्होंने मिसेज इंडिया-2025 का खिताब जीता है। इसके अलावा वह ‘ब्यूटी विद ब्रेन-2025’ और ‘डिंपल क्वीन’ का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। वर्ष 2026 में उन्हें ‘फॉरएवर डिंपल क्वीन ऑफ चंडीगढ़-2026’ के सम्मान से भी नवाजा गया है। इन उपलब्धियों के साथ उन्होंने मॉडलिंग और फैशन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।
फैशन और मॉडलिंग के क्षेत्र में निभा चुकी हैं विभिन्न भूमिकाएं।
संगीता सोनी की उपलब्धियां केवल प्रतियोगिताओं तक सीमित नहीं हैं। वह एम्स की ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं। इसके अलावा वह वर्सेटाइल ग्रुप की शो स्टॉपर, मुबारकां ग्रुप की शो ओपनर तथा मुबारकां ग्रुप की निर्णायक मंडल सदस्य की भूमिका भी निभा चुकी हैं। वह बेस्ट कपल अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं।
फैशन शो के आयोजन और प्रतिभाओं को तैयार करने के क्षेत्र में भी संगीता सोनी सक्रिय हैं। वह जल तरंग महोत्सव में फैशन शो आयोजक एवं ग्रूमिंग पार्टनर के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं। इससे उन्हें फैशन, मॉडलिंग, प्रतिभागियों की ग्रूमिंग और फैशन शो आयोजन के विभिन्न पहलुओं में काम करने का अवसर मिला है।
मंदाकिनी के हाथों सम्मान को बताया यादगार क्षण
जालसा-2026 में बेस्ट मॉडल का खिताब मिलने पर संगीता सोनी ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि ‘द गोल्डन ओवेशन अवॉर्ड ऑफ इंडिया–जालसा 2026’ जैसे प्रतिष्ठित आयोजन का हिस्सा बनना उनके लिए गौरव की बात है। बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाकिनी से मिलने और उनके हाथों सम्मान प्राप्त करने को उन्होंने अपने लिए बेहद खास और यादगार क्षण बताया।
उन्होंने आयोजन की पूरी टीम को सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विभिन्न मंचों से मिलने वाला सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।