बिलासपुर, 10 सितंबर।
हिमाचल मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन (एचएमओए) बिलासपुर की नई जिला कार्यकारिणी का गठन गुरुवार को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के ट्रॉमा सेंटर में किया गया। जिला भर से पहुंचे मेडिकल ऑफिसर्स की सहभागिता और सहमति से कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में पीएचसी भजून के डॉ. कुलदीप ठाकुर को जिला अध्यक्ष चुना गया है। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के डॉ. सौरव और ब्लॉक घुमारवीं के डॉ. रजत को उपाध्यक्ष बनाया गया। पीएचसी रौरा के डॉ. शुभम को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संयुक्त सचिव के रूप में पीएचसी टोबा के डॉ. नीर कमल, सीएच भरथीं के डॉ. वैभव और पीएचसी सलोआ की डॉ. सोनालिका को शामिल किया गया है। पीएचसी चरोल के डॉ. प्रशांत को कोषाध्यक्ष तथा क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के डॉ. शिवांशु को प्रेस सचिव बनाया गया है। सीएच मार्कंड के डॉ. प्रदीप कुमार और पीएचसी बागी सुंगल के डॉ. गुरप्रीत को सीईसी सदस्य नियुक्त किया गया है।
कार्यकारिणी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. शशि दत्त को संरक्षक तथा क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के डॉ. भूपिंदर को मुख्य सलाहकार बनाया गया है।
ब्लॉक एवं संस्थागत प्रतिनिधियों में क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर से डॉ. आयुष और डॉ. निशांत वर्धन, सदर से डॉ. तन्वी और डॉ. नीरज सिंगला, झंडूता से डॉ. मंजुला शर्मा और डॉ. कार्तिकेय, घुमारवीं से डॉ. श्वेता और डॉ. शुभम तथा मार्कंड से डॉ. आकांक्षा और डॉ. जसदीप बराड़ को जिम्मेदारी दी गई है।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि नई कार्यकारिणी मेडिकल ऑफिसर्स के कल्याण, पेशेवर हितों, सम्मान और जायज अधिकारों के लिए सामूहिक रूप से कार्य करेगी। इसके साथ ही चिकित्सकों के बीच एकता, आपसी समन्वय और प्रशासन के साथ रचनात्मक संवाद को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
एचएमओए ने कहा कि एसोसिएशन मेडिकल ऑफिसर्स की एकता बनाए रखते हुए गरिमापूर्ण, लोकतांत्रिक और रचनात्मक तरीके से मेडिकल फ्रेटरनिटी तथा जिला बिलासपुर की स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।