शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में अभिनेत्री मंदाकिनी ने किया सम्मानित
बिलासपुर
DAV पब्लिक स्कूल NTPC टाउनशिप जमथल की प्रधानाचार्या श्रीमती एकता को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘गोल्डन ओवेशन अवार्ड ऑफ इंडिया-2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें कांगड़ा स्थित टांडा मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित गरिमामय समारोह के दौरान प्रसिद्ध अभिनेत्री मंदाकिनी द्वारा प्रदान किया गया।
प्रधानाचार्या श्रीमती एकता को यह सम्मान शिक्षा के प्रति उनकी निष्ठा, दूरदर्शी नेतृत्व, अनुकरणीय कार्यशैली तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। उनके नेतृत्व में विद्यालय में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनकी प्रतिभा, व्यक्तित्व एवं रचनात्मक क्षमताओं को निखारने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
‘गोल्डन ओवेशन अवार्ड ऑफ इंडिया-2026’ मिलना श्रीमती एकता की व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ DAV पब्लिक स्कूल NTPC टाउनशिप जमथल के लिए भी गौरव का विषय है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्या श्रीमती एकता को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करने वाले सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक है।