बिलासपुर
जिला बिलासपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। करीब 20 वर्षों से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फैयाज़ अहमद पुत्र स्वर्गीय राजाब बट, निवासी गांव खुन्नू, डाकघर उध्यानपुर, तहसील एवं जिला डोडा (जम्मू-कश्मीर), उम्र लगभग 40 वर्ष, थाना भराड़ी जिला बिलासपुर में दर्ज FIR नंबर 64/2003 दिनांक 13-07-2003 धारा 381 आईपीसी के मामले में वांछित था। आरोपी को दिनांक 15-03-2013 को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, कोर्ट नंबर-1, जिला बिलासपुर द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।
पो सेल (Proclaimed Offender Cell) की टीम पिछले लंबे समय से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। लगातार प्रयासों के बाद टीम ने आरोपी को दिनांक 17-04-2026 को शाम 6:10 बजे उध्यानपुर, जिला डोडा (जम्मू-कश्मीर) से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल पंकज कुमार, हेड कांस्टेबल रवि कुमार, हेड कांस्टेबल राकेश तथा कांस्टेबल मनीष कुमार की अहम भूमिका रही।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इस गिरफ्तारी को पुलिस की सतत और समर्पित कार्यशैली का परिणाम बताया जा रहा है।
एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की टीम लंबे समय से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी और लगातार प्रयासों के चलते यह सफलता हासिल हुई है। उन्होंने टीम की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
No comments:
Post a Comment