बिलासपुर
राजकीय डिग्री कॉलेज झंडुता मैं विज्ञान संकाय को बंद करना युवा वर्ग के भविष्य के साथ सरासर खिलवाड़ एवं अन्य है कोटधार नलवाड़ मेला समिति के संस्थापक एवं महासचिव अमर नाथ धीमान ने कहा है कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र में कोटधार पिछड़ा क्षेत्र है जिसमें लगभग 14 पंचायतें आती हैं और झंडुता में कॉलेज खुल जाने से इस इलाके के बच्चों को पढ़ने की सुविधा मिली है क्योंकि झंडूता में भी कोटधार के इलाके से 25, 30 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है।
कॉलेज में विज्ञान संकाय के बंद होने के कारण इन बच्चों को घुमारवीं या बिलासपुर तक जाने के लिए 40 से 50 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा, जो की इलाका की गरीब जनता के साथ सरासर अन्याय है, कॉलेज में विज्ञान संकाय बंद होने से समस्त इलाका निवासियों में गहरा रोष व्याप्त है प्रदेश सरकार से हमारा अनुरोध है की इस जन विरोधी, एवं छात्र विरोधी फैसले को जनहित में तुरंत वापस लिया जाए तथा झंडूता कॉलेज में विज्ञान संकाय यथावत रखने के आदेश सरकार शीघ्र जारी करें अन्यथा सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
कोटधार नलवाड़ मेला समिति के प्रधान कैप्टन ज्ञानचंद धीमान, उप प्रधान सूबेदार सुनील शर्मा, महासचिव अमरनाथ धीमान, कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा, लेखाकार सुशील शर्मा, कार्यालय सचिव सूबेदार मेजर रामलाल धीमान, संयुक्त सचिव, परमवीर चक्र विजेता कैप्टन संजय कुमार, सह सचिव नायब सूबेदार सुनील चंदेल, सलाहकार सूबेदार रामकिशन धीमान, मुख्य सलाहकार सोम प्रकाश संख्यान, प्रेस सचिव नरेश शर्मा तथा अन्य सभी सदस्यों ने प्रदेश सरकार से लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखकर इस फैसले को जनहित में निरस्त करना चाहिए ताकि देश की भावी पीढ़ी, युवा वर्ग को इसका लाभ मिल सके।