बिलासपुर
श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के नम्होल के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुई सुराहड़ के गांव बढ़हो में आयोजित विशाल दंगल में डॉ. अनिल कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर दंगल कमेटी एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत कर सम्मानित किया।
दंगल में क्षेत्र के अलावा आसपास के इलाकों से पहुंचे पहलवानों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया, जिसका बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों ने आनंद उठाया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक खेलों और दंगल संस्कृति को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजन सामाजिक समरसता और खेल भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने बढ़हो गांव की दंगल कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आगमन पर जो मान-सम्मान दिया गया, उसके लिए वह समस्त कमेटी और ग्रामीणों के प्रति धन्यवाद प्रकट करते हैं।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, दंगल कमेटी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।