बिलासपुर सुनील ठाकुर
सदर थाना पुलिस ने पट्टा (कल्लर) फोरलेन पर लगाए गए नाके के दौरान बाइक सवार दो युवकों के कब्जे से 8.23 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार नाकाबंदी के दौरान बाइक नंबर एचपी-34ई-7161 को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर बाइक पर सवार शिव राम (35) पुत्र भारत दीपक, निवासी गांव एवं डाकघर खलयार, तहसील सदर, जिला मंडी तथा चुनी लाल (28) पुत्र वीरू राम, निवासी गांव एवं डाकघर डोवी, जिला कुल्लू के कब्जे से 8.23 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया है।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो व्यक्तियों से 8.23 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।