बिलासपुर
जिला परिषद वार्ड नंबर 11 नम्होल से प्रत्याशी मीना ठाकुर ने सोलधा और छकोह पंचायत के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और अपने पक्ष में समर्थन मांगा। ग्रामीणों ने उनका स्वागत करते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से भी अवगत करवाया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों ने सड़क, पेयजल, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं मीना ठाकुर के सामने रखीं। मीना ठाकुर ने कहा कि ग्रामीणों की सभी समस्याओं को गंभीरता से नोट किया जा रहा है ताकि भविष्य में उनका समाधान करवाया जा सके।
उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देती है तो क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वार्ड के हर गांव तक विकास कार्य पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
अभियान के दौरान ग्रामीणों का अच्छा समर्थन और सहयोग देखने को मिला।