भल्लू पुल बस हादसे के पीड़ितों को मिली आर्थिक सहायता, केंद्र सरकार ने निभाया वादा


बिलासपुर

बरठीं के साथ लगते भल्लू पुल के पास 7 अक्टूबर 2025 को हुए दर्दनाक बस हादसे के पीड़ित परिवारों को केंद्र सरकार द्वारा घोषित आर्थिक सहायता राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई है।
गौरतलब है कि इस हादसे में पहाड़ी दरकने से एक निजी बस मलबे की चपेट में आ गई थी, जिससे 16 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो बच्चे घायल हुए थे। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था।


दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की थी। इसके बाद संबंधित प्रक्रियाएं पूरी कर अब यह राशि लाभार्थियों तक पहुंचा दी गई है।
झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने अपनी संवेदनशीलता को केवल शब्दों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे धरातल पर उतारते हुए पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि यह सहायता राशि पीड़ित परिवारों के जख्मों पर मरहम लगाने का काम करेगी और कठिन समय में उन्हें सहारा देगी।
उन्होंने केंद्र सरकार के साथ-साथ जेपी नड्डा और सांसद अनुराग ठाकुर का भी आभार जताया। कटवाल ने कहा कि आपदा की घड़ी में केंद्र सरकार का यह सहयोग संघीय ढांचे की सच्ची भावना को दर्शाता है और जरूरतमंदों तक समय पर मदद पहुंचाने की प्रतिबद्धता को भी साबित करता है।

No comments:

Post a Comment

छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपों में 3 असिस्टेंट प्रोफेसर बर्खास्त, हिमाचल सरकार की बड़ी कार्रवाई

शिमला |  हिमाचल प्रदेश में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। राज्य सरकार ने अलग-अलग कॉ...