एम्स बिलासपुर में विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Image
बिलासपुर All India Institute of Medical Sciences Bilaspur के नेत्र रोग विभाग द्वारा 8 से 14 मार्च तक World Glaucoma Week के अवसर पर ग्लूकोमा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सप्ताह भर चले इस अभियान का उद्देश्य लोगों को ग्लूकोमा जैसी गंभीर बीमारी के बारे में जानकारी देना और समय पर आँखों की जाँच करवाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) Daljit Singh मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रजिस्ट्रार डॉ. राकेश कुमार सिंह, कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रिंसिपल डॉ. मोना लिसा सहित अन्य संकाय सदस्य भी मौजूद रहे। जागरूकता अभियान के तहत एम्स बिलासपुर परिसर में वॉकथॉन का आयोजन किया गया, जो प्रशासनिक ब्लॉक से शुरू होकर ओपीडी और डायग्नोस्टिक ब्लॉक क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान प्रतिभागियों ने “अपनी आँखों की रक्षा करें–ग्लूकोमा की जाँच करवाएँ” और “जल्दी पहचान से अंधापन रोका जा सकता है” जैसे संदेशों वाले बैनर और तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। ओपीडी रिसेप्शन क्षेत...

कोटधार क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत, मरोत्तन से एम्स बिलासपुर के लिए बस सेवा शुरू


बिलासपुर।
 झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पिछड़े क्षेत्र कोटधार के लोगों को अब एम्स बिलासपुर पहुंचने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने मरोत्तन से एम्स बिलासपुर के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। इस बस सेवा के शुरू होने से आसपास के गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
गुरुवार को मरोत्तन से एम्स बिलासपुर के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एवं झंडूता के कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस सेवा शुरू होने पर स्थानीय लोगों में खुशी की लहर देखने को मिली और उन्होंने विवेक कुमार का स्वागत किया।

स्थानीय लोगों ने इस बस सुविधा को शुरू करवाने के लिए विवेक कुमार और प्रदेश सरकार का आभार जताया। लोगों का कहना है कि पहले एम्स बिलासपुर पहुंचने के लिए उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था और निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ता था। अब बस सेवा शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
इस मौके पर कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बागछाल पुल बनने के बाद इस रूट पर पहली बार बस सेवा शुरू की गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

विवेक कुमार ने बताया कि इससे पहले बागछाल पुल रोड पर कोई भी बस सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिसके कारण लोगों को एम्स बिलासपुर जाने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी और निजी वाहनों पर अधिक खर्च करना पड़ता था। अब इस बस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि इस मसले को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष उठाया गया था, जिसके बाद इस बस रूट को शुरू करने की अनुमति मिली। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।
विवेक कुमार ने कहा कि झंडूता क्षेत्र में विकास कार्य लगातार करवाए जा रहे हैं, लेकिन क्षेत्र के भाजपा नेता इन विकास कार्यों को पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हमेशा विकास कार्यों में अड़ंगा डालने का काम करती रही है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि बागछाल पुल के अलावा कुटबांगड़ पेयजल योजना पर काम किया जा रहा है। साथ ही क्षेत्र में शिक्षा के ढांचे को मजबूत करने के लिए सीबीएसई स्कूल खोले जा रहे हैं। स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों के पद भरे गए हैं और पैरामेडिकल स्टाफ भी तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की अन्य समस्याओं का भी जल्द समाधान किया जाएगा ताकि जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सकें।

Comments

Popular posts from this blog

नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए जीता गोल्ड मेडल, पहली बार चमका प्रदेश का नाम

छड़ोल डाकघर में बड़ा घोटाला: खातों में जमा हजारों रुपये गायब, डाक कर्मचारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

बिलासपुर के निजी स्कूल में प्लस टू छात्र से बर्बरता, मामला पहुंचा थाना