सदर क्षेत्र की महिलाओं की धार्मिक यात्रा: समाजसेवी सुनील शर्मा के नेतृत्व में बंगलामुखी व ज्वाला जी मंदिर में किए दर्शन

Image
बिलासपुर जिला बिलासपुर के सदर विधानसभा क्षेत्र में आज एक बड़े धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न महिला मंडलों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाजसेवी एवं हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा की पहल पर महिलाओं को मां बंगलामुखी मंदिर और मां ज्वाला जी मंदिर के दर्शन के लिए ले जाया गया। इस धार्मिक यात्रा के दौरान महिलाओं ने मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की और भजन-कीर्तन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए महिलाओं के आने-जाने के लिए विशेष वाहन व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही यात्रा के दौरान सभी महिलाओं के लिए भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी उचित व्यवस्था की गई, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिला मंडलों की सदस्यों ने समाजसेवी सुनील शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में एकता और सहय...

इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा रोजगार मेले का आयोजन : राजेश मैहता


बिलासपुर

 इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर और आई.टी.आई ट्रेनी के विभिन्न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। 

यह रोजगार मेला 25 फरवरी को उप-रोजगार कार्यालय घुमारवीं, और 27 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने दी।


उन्होने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड के 60 पद, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 20 पद और आई.टी.आई ट्रेनी के 25 भरे जाएगें तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, व किसी भी ट्रेड में आई.टी.आई अथवा स्नातक होनी अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 11,500/- रूपये से 25,000/- रूपये तक प्रदान किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए उम्मीदवारों को कुछ शारीरिक मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा। पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 5 फुट 7 इंच और वजन 60 किलोग्राम निर्धारित किया गया है, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 5 फुट 4 इंच और वजन 48 किलोग्राम आवश्यक होगा।


उन्होंने बताया कि उमीदवार की आयु 20 से 36 वर्ष होनी चाहिए। पुरुष और महिला उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथियों पर संबंधित रोजगार कार्यालय में पहुंचकर भाग ले सकते हैं। इसके अलावा, इच्छुक उम्मीदवारों को एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज के पोर्टल www-eemis-hp-nic-in पर पंजीकरण कर आवेदन करना अनिवार्य होगा।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय, बिलासपुर से संपर्क कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए जीता गोल्ड मेडल, पहली बार चमका प्रदेश का नाम

बिलासपुर के निजी स्कूल में प्लस टू छात्र से बर्बरता, मामला पहुंचा थाना

छड़ोल डाकघर में बड़ा घोटाला: खातों में जमा हजारों रुपये गायब, डाक कर्मचारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज