सदर क्षेत्र की महिलाओं की धार्मिक यात्रा: समाजसेवी सुनील शर्मा के नेतृत्व में बंगलामुखी व ज्वाला जी मंदिर में किए दर्शन

Image
बिलासपुर जिला बिलासपुर के सदर विधानसभा क्षेत्र में आज एक बड़े धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न महिला मंडलों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाजसेवी एवं हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा की पहल पर महिलाओं को मां बंगलामुखी मंदिर और मां ज्वाला जी मंदिर के दर्शन के लिए ले जाया गया। इस धार्मिक यात्रा के दौरान महिलाओं ने मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की और भजन-कीर्तन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए महिलाओं के आने-जाने के लिए विशेष वाहन व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही यात्रा के दौरान सभी महिलाओं के लिए भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी उचित व्यवस्था की गई, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिला मंडलों की सदस्यों ने समाजसेवी सुनील शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में एकता और सहय...

बिलासपुर में वन विभाग का अभियान, जंगलों को आग से बचाने के लिए जनता को किया जागरूक : वेद प्रकाश



बिलासपुर

 जिले के ग्राम पंचायत मंगलवार को छडोल के प्रांगण में वन विभाग द्वारा जंगलों को आग से बचाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, पंचायत प्रतिनिधियों और वन विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।



जंगलों को आग से बचाने की अपील
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जंगलों में आग लगने की घटनाओं को रोकना और स्थानीय लोगों को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराना था। कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जंगलों में लगने वाली आग न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि वन्यजीवों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा बनती है।


वन विभाग के अधिकारी आरो वेद प्रकाश शर्मा ने कहा,
"अगर कोई व्यक्ति अपनी ज़मीन पर आग लगाता है, तो उसे पहले वन विभाग को सूचित करना आवश्यक है। इससे किसी भी अनहोनी को रोका जा सकता है। इसके अलावा, अगर जंगल में आग लगती है, तो तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते उसे काबू किया जा सके।"

इस मौके पर वन विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे,इन सभी ने स्थानीय नागरिकों को आग से बचाव और रोकथाम के तरीकों की जानकारी दी।



अवैध रूप से आग लगाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
वन विभाग ने आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का संकल्प लिया है। यदि किसी शरारती तत्व द्वारा जंगल में आग लगाई जाती है, तो उसकी सूचना तुरंत विभाग को देने की अपील की गई। अधिकारी ने बताया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



कानूनी प्रावधान और दंड
वन विभाग के अनुसार, भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत जंगल में आग लगाने वाले व्यक्ति को 6 माह तक की सजा हो सकती है। इसके अलावा, सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 के तहत अगर आग से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचता है, तो दोषी को कम से कम 1 साल की सजा का प्रावधान है।



समुदाय की भागीदारी से ही होगा सुधार
इस अभियान के तहत वन विभाग स्थानीय लोगों को जागरूक करने के लिए कई और कार्यक्रम आयोजित करेगा। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे जंगलों को आग से बचाने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।



यह अभियान गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है, जब जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। वन विभाग ने आशा जताई है कि स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी से जंगलों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सकेगा। इस मौके पर स्थानीय लोग वन विभाग स्वारघाट के आरो वेद प्रकाश शर्मा, स्वारघाट बीओ मान चंद, बीओ धर्म पाल, गार्ड अजय कुमार, गार्ड राहुल , छडोल पंचायत उपप्रधान भगतसिंह, कल्लर पंचायत के उपप्रधान दिपक ठाकुर, जीत ठाकुर व कर्म सिंह इत्यादि शामिल रहे

Comments

Popular posts from this blog

नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए जीता गोल्ड मेडल, पहली बार चमका प्रदेश का नाम

बिलासपुर के निजी स्कूल में प्लस टू छात्र से बर्बरता, मामला पहुंचा थाना

छड़ोल डाकघर में बड़ा घोटाला: खातों में जमा हजारों रुपये गायब, डाक कर्मचारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज