मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी चुनाव तो जीत गई परंतु अब देहरा की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है खोले गए सीएम कार्यालय पर ताले लटके
हिमाचल प्रदेश के देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह ठाकुर ने जहां पर शक्ति पीठ श्री नैना देवी के दर्शन पूजा अर्चना की
वहीं पर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार की वित्तीय स्थिति काफी खराब चल रही हैl
हिमाचल प्रदेश के देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह ठाकुर ने जहां पर शक्ति पीठ श्री नैना देवी के दर्शन पूजा अर्चना की वहीं पर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार की वित्तीय स्थिति काफी खराब चल रही है
उन्होंने कहा कि। पेंशनर्स को पेंशन नहीं मिल रही ठेकेदारों को पैसे नहीं मिल रहे बहुत ही दयनीय स्थिति से हिमाचल सरकार गुजर रही है
और जिस तरह से पर्यावरण में बदलाव आया है इस बार बारिश नहीं हुई ओर सूखा पड़ने के कयास लग रहे हैं तो ऐसे में सरकार कैसे निपटेगी जबकि सरकार की वित्तीय स्थिति इस समय बेहद खराब हैं
उन्होंने कहा कि देहरा में भी हालत बहुत खराब है लोग देहरा की विधायक को ढूंढ रहे हैं जो मुख्यमंत्री कर्यालय वहां खोला गया था उसे पर ताले लटके हैं
चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए गए थे देहरा को जिला बनाया जाएगा लेकिन आज स्थितियां बहुत ही दयनीय हो गई है
मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी को ढूंढते ढढते लोग उनके घर पहुंच रहे हैं जबकि विधायक का कोई अता-पता नहीं हैं और देहरा की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है