बिलासपुर
एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष अनीश जसवाल के बिलासपुर जिला के बरमाणा पहुंचने पर पूर्व पंचायत उपप्रधान एवं सदर कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के उपाध्यक्ष नतिश ठाकुर ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेशाध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर नतिश ठाकुर ने कहा कि युवाओं की भागीदारी किसी भी संगठन और समाज की मजबूती का आधार होती है। युवा शक्ति समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ संगठन को मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष अनीश जसवाल के आगमन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके दौरे से स्थानीय युवाओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला है।
उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति से स्वागत कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।