बिलासपुर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठी में सोमवार को बरठी जोन की अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विवेक कुमार ने किया। उन्होंने विभिन्न पाठशालाओं से पहुंची खिलाड़ी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए खेलों को खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विवेक कुमार ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। इसके साथ ही आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने छात्राओं से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के साथ खेल भावना को सर्वोपरि रखने का आग्रह किया।
बरठी में अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि विवेक कुमार व अन्य गणमान्य लोग।
प्रतियोगिता में बरठी जोन की 11 पाठशालाओं की करीब 147 छात्राएं विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ी छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
शुभारंभ अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस झंडूत्ता अध्यक्ष विजय कौशल, ग्राम पंचायत गंढीर के प्रधान राजकुमार कौशल, पंचायत प्रधान बरठी उमा शर्मा, उपप्रधान राकेश मेहता, वासुदेव गौतम, परमजीत धीमान, कैप्टन वेद प्रकाश, यशपाल कौशल, सीपीएस प्रधानाचार्य स्वदेश कुमारी, नरेश धीमान, विशन दास, सूबेदार अनिल कुमार, रिंकू, उपप्रधान बड़गांव ओम प्रकाश, एसएमसी प्रधान कुलदीप धीमान, उपप्रधान दिनेश कौशल, टूर्नामेंट प्रभारी संजय कुमार, डीपी हरीश कुमार, संजय कालिया, किशोरी लाल, महेंद्र सिंह, दिनेश कुमार और पीईटी रविंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।