बिलासपुर
इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेंटी के महासचिव एवं जिला बिलासपुर के प्रभारी रमेश चौहान तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार तथा जिला अध्यक्षा अंजना धीमान विशेष रूप से उपस्थित थे । इस बैठक में नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारी, जिला प्रभारी व कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विवेक कुमार तथा ब्लॉक के अध्यक्ष द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये!विवेक कुमार ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास कि जो भी पदाधिकारी बनाए गए हैं।
वे अपने-अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे! उन्होंने कहा कि झंडूता विधानसभा चुनाव क्षेत्र के लोगों से उन्हें जो प्यार मिल रहा है उसके लिए वह उनके आभारी हैं! विवेक कुमार ने झंडूता चुनाव क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु का भी आभार प्रकट किया!
इस अवसर पर APMC के चेयरमैन सतपाल वर्धन, झंडूता के प्रभारी राजेश ठाकुर , पांच जोन के अध्यक्ष , सभी ब्लॉक कांग्रेस के महासचिव, सचिव, उपप्रधान, प्रधान जिला के महासचिव रणबीर सिंह, जिला के उपप्रधान मनींद्र चंदेल, ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्षा मृदुला चंदेल, तलाई शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष हरवंश लाल , वरिष्ठ उपप्रधान चंद्रशेखर, श्याम लाल परमार, ज्ञानचंद, शब्रदीन, सतीश चंदेल ( मूना) , पंचायती विभाग के अध्यक्ष डॉ विजय गुलेरिया और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।