बिलासपुर
37वीं हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में खेलो इंडिया उत्कृष्ट केंद्र के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने नाम किए।
खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, 4 रजत तथा 3 कांस्य पदक जीता।
प्रतियोगिता में आरुषि ने दो स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। गुंगुन ने एक स्वर्ण एवं एक रजत पदक हासिल किया, जबकि श्रद्धा, पलक, वंशिका तथा राधिका ने एक-एक स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंशुल ने एक स्वर्ण एवं एक रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इसके अतिरिक्त मुस्कान ने एक रजत पदक, मानशी ने एक कांस्य पदक तथा सूर्यांश ने एक कांस्य पदक अर्जित किया। अंकित ने दो रजत पदक जीतकर टीम की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं माणिक ने भी दो रजत पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
खेलो इंडिया उत्कृष्ट केंद्र के खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सभी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए क्वालीफाई किया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रशिक्षकों, अभिभावकों तथा खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।