बिलासपुर
जिला परिषद नमहोल वार्ड-11 से प्रत्याशी मीना ठाकुर ने पंचायत छकोह के विभिन्न गांवों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।
मीना ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र की जनता का उन्हें भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास, महिलाओं और युवाओं के हितों की रक्षा तथा मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी उनका स्वागत करते हुए समर्थन का भरोसा दिलाया।