बिलासपुर
जिला परिषद जांगला वार्ड में चुनाव प्रचार अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। प्रत्याशी देवांश चंदेल के समर्थन में विभिन्न क्षेत्रों में टीमें घर-घर पहुंचकर लोगों से समर्थन मांग रही हैं। समर्थक लगातार मैदान में सक्रिय नजर आ रहे हैं, वहीं स्वयं देवांश चंदेल भी डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से आशीर्वाद मांग रहे हैं।
सोमवार को देवांश चंदेल ने चुनाव प्रचार अभियान के तहत डमली पंचायत में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों के साथ क्षेत्रवासियों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की। प्रचार अभियान के दौरान लोगों का उन्हें अच्छा सहयोग और समर्थन मिल रहा है।
देवांश चंदेल ने कहा कि उन्हें जनता का भरपूर स्नेह और समर्थन मिल रहा है तथा उन्हें विश्वास है कि जनता के आशीर्वाद से वह जिला परिषद चुनाव में जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया तो वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे।
साथ ही जनता की समस्याओं और आवाज को सरकार व प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वह हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे। अंत में उन्होंने जांगला वार्ड के मतदाताओं से उन्हें अपना समर्थन और आशीर्वाद देने की अपील की।