बिलासपुर
जिला परिषद जांगला वार्ड में चुनाव प्रचार अभियान लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। प्रत्याशी देवांश चंदेल के समर्थन में गांव-गांव और घर-घर टीमें पहुंचकर लोगों से समर्थन मांग रही हैं। समर्थक लगातार क्षेत्र में सक्रिय होकर देवांश चंदेल की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रचार में जुटे हुए हैं। वहीं, स्वयं देवांश चंदेल भी घर-घर जाकर लोगों से संपर्क साध रहे हैं।
सोमवार को देवांश चंदेल ने चुनाव प्रचार अभियान के तहत डमली पंचायत में डोर-टू-डोर प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने समर्थकों के साथ लोगों से मुलाकात कर आशीर्वाद और समर्थन मांगा। प्रचार अभियान के दौरान क्षेत्र के लोगों का उन्हें अच्छा समर्थन मिल रहा है।
देवांश चंदेल ने कहा कि उन्हें जनता का भरपूर सहयोग और स्नेह मिल रहा है तथा जनता के आशीर्वाद से वह जिला परिषद चुनाव में जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया तो वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं और जनता की आवाज को सरकार व प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह हर वर्ग के हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने जांगला वार्ड के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में उन्हें अपना आशीर्वाद और समर्थन अवश्य दें।