बिलासपुर
जिला परिषद वार्ड नंबर 10 से उम्मीदवार दीप चंद गौतम ने पंचायत नोग के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की तथा क्षेत्र की समस्याओं को भी सुना।
दीप चंद गौतम शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक शिक्षा क्षेत्र में सेवाएं देने के बाद अब वह जनता की सेवा के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें आशीर्वाद देती है तो क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। पंचायत नोग सहित पूरे वार्ड में विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं दीप चंद गौतम के समक्ष रखीं, जिनके समाधान का उन्होंने आश्वासन दिया।