जिला परिषद वार्ड नंबर-11 नमहोल से उम्मीदवार मीना ठाकुर ने अपने जनसंपर्क अभियान को तेज करते हुए पंचायत नमहोल के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और अपने पक्ष में समर्थन एवं वोट देने की अपील की।
मीना ठाकुर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, स्वच्छता तथा युवाओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगी।
जनसंपर्क अभियान के दौरान मीना ठाकुर को लोगों का अच्छा सहयोग और समर्थन मिल रहा है।
ग्रामीणों ने भी उनका स्वागत करते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। मीना ठाकुर ने कहा कि वह हमेशा जनता के बीच रहकर काम करने में विश्वास रखती हैं और क्षेत्र की हर समस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगी।