बिलासपुर
जिला परिषद चुनावों के मद्देनजर जुखाला वार्ड नंबर 12 से आजाद उम्मीदवार सत देव शर्मा ने सोमवार को नैना देवी विधानसभा क्षेत्र की छड़ोल पंचायत में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता से मुलाकात कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की और क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण वादे किए।
जनसंपर्क अभियान के दौरान सत देव शर्मा को लोगों का अच्छा समर्थन मिलता दिखाई दिया। उन्होंने गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं तथा कहा कि यदि जनता उन्हें आशीर्वाद देकर विजयी बनाती है तो क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्या के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा।
सत देव शर्मा ने कहा कि उनका चुनाव चिन्ह “ढोल” है और जनता एक बार ढोल के निशान पर वोट देकर उन्हें सेवा का अवसर दे। उन्होंने कहा कि जुखाला वार्ड नंबर 12 में सड़क, पेयजल, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। साथ ही युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों से जुड़े मुद्दों को भी गंभीरता से उठाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए पारदर्शी और ईमानदार नेतृत्व की आवश्यकता है और वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। इस दौरान कई स्थानीय लोगों ने भी उनका समर्थन करते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिलाया।
जनसंपर्क अभियान में उनके समर्थकों और स्थानीय ग्रामीणों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली, जिससे चुनावी माहौल पूरी तरह गर्माता नजर आया।