नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित न होने पर भाजपा ने जताया खेद, विपक्ष की भूमिका पर उठाए सवाल : कृष्ण लाल चंदेल


बिलासपुर

नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित न होने पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल ने गहरा खेद व्यक्त किया है। उन्होंने इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर का नुकसान बताया।
 उन्होंने कहा कि यह विधेयक महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल थी। उन्होंने बताया कि यह विधेयक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में लाया गया था, जिसका उद्देश्य महिलाओं की निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करना था।

चंदेल ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे इस महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक सहयोग देने में विफल रहे। उनके अनुसार, विपक्ष की नकारात्मक भूमिका के चलते यह विधेयक पारित नहीं हो सका, जो महिलाओं के अधिकारों और सम्मान से जुड़ा एक अहम मुद्दा है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण जैसे संवेदनशील विषय पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे देश की आधी आबादी की आकांक्षाओं के साथ अन्याय होता है।
अंत में उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि इस विधेयक को पुनः प्रभावी रूप से प्रस्तुत कर शीघ्र पारित कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि महिलाओं को उनका अधिकार, सम्मान और सशक्त प्रतिनिधित्व मिल सके।

No comments:

Post a Comment

“अच्छा वकील वही जो मेहनत, अध्ययन और प्रस्तुति से न्याय दिलाए”—अविनाश राय खन्ना

बाहरा यूनिवर्सिटी में 5वीं मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन, पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने किया उद्घाटन सोलन बाहरा यूनिवर्सिटी क...