बिलासपुर पुलिस का बड़ा खुलासा: चम्पा पार्क के पास होटल में चल रहा था नशे का खेल, छापे में 12.95 ग्राम चिट्टा बरामद

होटल में छापा, 12.95 ग्राम चिट्टा बरामद — हरियाणा का युवक गिरफ्तार

बिलासपुर

 जिला बिलासपुर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर Hotel Anant में दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार किया।
बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने होटल के कमरा नंबर 202 में छापा मारा, जो Champa Park के समीप स्थित है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12.95 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान तेजवीर सिंह (34) पुत्र अजमेर सिंह, निवासी गांव बहु जमालपुर, डाकघर गद्दी खेरी, तहसील व जिला रोहतक (हरियाणा) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला Sadar Police Station Bilaspur में दर्ज किया गया है और पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी नशे की इस खेप को कहां से लाया और किन लोगों तक सप्लाई करने की योजना थी।
बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला दर्ज कर दिया गया है और आगामी करवाई 

No comments:

Post a Comment

बिलासपुर पुलिस का बड़ा खुलासा: चम्पा पार्क के पास होटल में चल रहा था नशे का खेल, छापे में 12.95 ग्राम चिट्टा बरामद

होटल में छापा, 12.95 ग्राम चिट्टा बरामद — हरियाणा का युवक गिरफ्तार बिलासपुर  जिला बिलासपुर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत ...