10 दिन में मिला 10 लाख का क्लेम: डाक विभाग ने हादसे के पीड़ित परिवार को दिया त्वरित सहारा

Image
बिलासपुर हिमाचल प्रदेश में डाक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की समूह दुर्घटना सुरक्षा योजना ने एक बार फिर संवेदनशीलता और तत्परता का उदाहरण पेश किया है। हमीरपुर मंडल के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवार को मात्र 10 दिनों के भीतर बीमा राशि प्रदान कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला बिलासपुर के श्री नैना देवी क्षेत्र के गांव उटप्पर निवासी स्वर्गीय जोगिंदर सिंह का जम्मू के बनी नामक स्थान पर सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। हादसे के बाद उनके परिवार द्वारा समूह दुर्घटना सुरक्षा (GAG) पॉलिसी के तहत दावा प्रस्तुत किया गया। सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे होने के बाद डाक विभाग ने तेजी दिखाते हुए महज 10 दिनों के भीतर दावा निपटान कर दिया। आज हमीरपुर मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर कंचन सिंह चौहान ने मृतक के पुत्र पंकज कुमार को 10 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक सौंपा। इस मौके पर प्रवर अधीक्षक ने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की यह योजना बेहद कम प्रीमियम में आम लोगों को व्यापक बीमा सुरक्षा प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि ऐसी योजनाएं आ...

बिलासपुर में साल में दो बार लगेगा कैटल ट्रेड फेयर, पशुपालकों को मिलेगा बड़ा मंच: राजेश धर्माणी




बिलासपुर, 24 फरवरी।
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि जिला बिलासपुर में पशुपालकों और पशु व्यापारियों की सुविधा के लिए वर्ष में कम से कम दो बार कैटल ट्रेड फेयर आयोजित किया जाएगा। इससे जिले के पशुपालकों को अच्छी नस्ल के दुधारू पशु खरीदने और बेचने के लिए एक संगठित मंच उपलब्ध होगा।
वह बचत भवन बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला की समीक्षा बैठक के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उपायुक्त बिलासपुर को निर्देश दिए कि सभी संबंधित पशु व्यापारियों, पशुपालकों और विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक कर ठोस एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए।
मंत्री ने कहा कि कैटल ट्रेड फेयर ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं। ये किसानों को उच्च नस्ल की गाय, भैंस और बकरी आदि की खरीद-फरोख्त का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ आधुनिक पशुपालन तकनीक, टीकाकरण, नस्ल सुधार और वैज्ञानिक प्रबंधन की जानकारी भी उपलब्ध कराते हैं। वर्तमान में जिले के पशुपालकों को उन्नत नस्ल के दुधारू पशु खरीदने के लिए अन्य राज्यों का रुख करना पड़ता है। यदि यह सुविधा जिला स्तर पर ही उपलब्ध होगी तो इससे किसानों और पशु व्यापारियों दोनों को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इस पहल से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा पशुधन आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
राजेश धर्माणी ने निर्देश दिए कि कैटल ट्रेड फेयर के आयोजन के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पशु स्वास्थ्य शिविर, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता, पेयजल, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन जैसे पहलुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। पशुपालन विभाग को सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि इस योजना को जल्द धरातल पर उतारा जा सके।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य पशुपालकों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गतिशील बनाना और बिलासपुर को पशुधन व्यापार के एक संगठित एवं विश्वसनीय केंद्र के रूप में विकसित करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से यह पहल सफल मॉडल के रूप में स्थापित 

Comments

Popular posts from this blog

10 दिन में मिला 10 लाख का क्लेम: डाक विभाग ने हादसे के पीड़ित परिवार को दिया त्वरित सहारा

नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए जीता गोल्ड मेडल, पहली बार चमका प्रदेश का नाम

छड़ोल डाकघर में बड़ा घोटाला: खातों में जमा हजारों रुपये गायब, डाक कर्मचारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज