सदर क्षेत्र की महिलाओं की धार्मिक यात्रा: समाजसेवी सुनील शर्मा के नेतृत्व में बंगलामुखी व ज्वाला जी मंदिर में किए दर्शन

Image
बिलासपुर जिला बिलासपुर के सदर विधानसभा क्षेत्र में आज एक बड़े धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न महिला मंडलों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाजसेवी एवं हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा की पहल पर महिलाओं को मां बंगलामुखी मंदिर और मां ज्वाला जी मंदिर के दर्शन के लिए ले जाया गया। इस धार्मिक यात्रा के दौरान महिलाओं ने मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की और भजन-कीर्तन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए महिलाओं के आने-जाने के लिए विशेष वाहन व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही यात्रा के दौरान सभी महिलाओं के लिए भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी उचित व्यवस्था की गई, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिला मंडलों की सदस्यों ने समाजसेवी सुनील शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में एकता और सहय...

बिलासपुर की काजल ठाकुर का राष्ट्रीय कबड्डी में शानदार प्रदर्शन, हिमाचल टीम बनी चैंपियन



बिलासपुर

 हिमाचल प्रदेश की बेटी काजल ठाकुर ने राष्ट्रीय महिला कबड्डी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। बिलासपुर जिले के नैना देवी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दयोथ की रहने वाली काजल ठाकुर, पुत्री राम स्वरूप, ने हिमाचल प्रदेश टीम की ओर से खेलते हुए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और टीम को राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।



गांव से राष्ट्रीय मंच तक का सफर

काजल ठाकुर की इस उपलब्धि पर न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश में खुशी की लहर है। उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।




बधाइयों का तांता

काजल ठाकुर की इस सफलता पर उनके माता-पिता, कोच और ग्रामवासियों ने हर्ष जताया है। हिमाचल प्रदेश के खेल प्रेमियों और अधिकारियों ने भी उन्हें बधाई दी है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

काजल ठाकुर और उनकी टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं!

Comments

Popular posts from this blog

नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए जीता गोल्ड मेडल, पहली बार चमका प्रदेश का नाम

बिलासपुर के निजी स्कूल में प्लस टू छात्र से बर्बरता, मामला पहुंचा थाना

छड़ोल डाकघर में बड़ा घोटाला: खातों में जमा हजारों रुपये गायब, डाक कर्मचारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज