बिलासपुर
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के 8 फरवरी को प्रस्तावित दौरे को लेकर आज पुलिस और प्रशासन ने श्री नैना देवी क्षेत्र का निरीक्षण किया और कानून व्यवस्था का जायजा लिया।
जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप धवल ने प्रशासनिक अधिकारियों और मंदिर न्यास के पदाधिकारियों के साथ मंदिर में चल रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान मंदिर न्यास के अध्यक्ष धर्मपाल, डीएसपी विक्रांत और मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री सुक्खू अपने दौरे के दौरान श्री नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और साथ ही कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, घावंडल में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करने का कार्यक्रम तय किया गया है।
एसपी संदीप धवल ने कहा, "मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया है। पुलिस एवं प्रशासन की टीमें सभी तैयारियों को सुनिश्चित कर रही हैं।"