बिलासपुर
हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के पांच बार के लोकप्रिय सांसद और पूर्व में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर जी द्वारा युवाओं को खेलों के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न ऑर्गेनाइजेशंस के साथ मिलकर जिला जिला बिलासपुर के साथ लगते गांव चांदपुर में चलाई जा रही कुश्ती अकादमी के परिणाम सामने आने शुरू हो गए है।
अनुराग ठाकुर के प्रयासों से संभव हो पाया है की हिमाचल प्रदेश के छोटे से जिला से दूर दराज गांव जुरासि जिसकी जनसंख्या मंत्र डेढ़ सौ के करीब है उसे गांव से निकली एक होनहार लड़की सोनिका ठाकुर जिसने 1 साल के भीतर ही सबसे पहले सीनियर नेशनल में जो कर्नाटक में खेला गया उसमें ब्रोंज मेडल हासिल किया और अब इतिहास रचते हुए हरिद्वार में खेली जा रही नेशनल गेम्स में कर्नाटक की रेसलर लेना एंथोनी को 43 से ब्रोंज मेडल की फाइट में हराया।
गौरतलब है कि अनुराग जी द्वारा प्रायोजित इस अकादमी में 15 लड़कियां अंतर्राष्ट्रीय कोच विवेक ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं इनका रहने खाने ट्रेनिंग और ट्रेवल का सारा जमा इंटीग्रेटेड स्कीम के तहत अनुराग जी के मार्गदर्शन में हो रहा है।
आज बिलासपुर में सोनिका ठाकुर ने अपने कोच और अन्य लोगों के साथ मिलकर अनुराग जी का इन सारी सुविधाओं के लिए धन्यवाद दिया सोनिका ठाकुर के परिवार में चार बहने और एक भाई हैं और उनके पिताजी ट्रक चालक हैं और माताजी घर का कार्य देखते हैं।
आज सोनिका को दिलवाई जा रही सुविधा को देखकर बहुत सारे युवा जहां एक तरफ प्रेरणा ले रहे हैं वहां दूसरी ओर सभी एथलीट्स ने अनुराग का इस पुनीत कार्य के लिए भी धन्यवाद किया।