बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने पट्टा टनल नंबर-3 के पास नाका लगाकर अमृतसर, पंजाब के तीन युवकों को 20 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी यह नशे की खेप पंजाब से लाकर हिमाचल में बेचने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से उनके मंसूबों पर पानी फिर गया।
गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक पंजाब से नशे की तस्करी कर रहे हैं और हिमाचल में इसकी सप्लाई करने की योजना बना रहे हैं। इस इनपुट के आधार पर स्पेशल डिटेक्शन टीम ने सतर्कता बढ़ा दी और पट्टा टनल नंबर-3 के पास नाका लगाया। जैसे ही संदिग्ध युवक वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान 20 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।
2. अमृतपाल सिंह पुत्र श्री रणजीत सिंह निवासी किरण कॉलोनी गुमटाला अमृतसर पंजाब, उम्र 29 वर्ष।
3. राहुल पुत्र श्री मदन निवासी किरण कॉलोनी गुमटाला अमृतसर, पंजाब। उम्र 32 वर्ष।
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि यह तस्करी कितने समय से चल रही थी और इस गिरोह के अन्य सदस्य कौन-कौन हैं।
पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा
एएसपी शिव चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में नशे के कारोबार को रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इस तरह की कार्रवाई और भी तेज की जाएगी ताकि नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।
उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि अगर उन्हें नशे से संबंधित कोई भी सूचना मिले, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।