बिलासपुर
जिला बिलासपुर की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने गत रात्रि ख़ारसी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से लाई जा रही शराब की 150 पेटियों को ज़ब्त किया। इस दौरान एक व्यक्ति, हंसराज (40) पुत्र चुंकी राम, निवासी भरेतर, रानीकोटला को गिरफ्तार किया गया है। वह टेम्पो (HP 24C 9753) में शराब की खेप लेकर जा रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह गाड़ी शिमला से आ रही थी और इसे ख़ारसी क्षेत्र में रोका गया। पुलिस ने टेम्पो की तलाशी लेने पर 150 पेटी अवैध शराब बरामद की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बरमाणा थाना में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस मामले की पुष्टि एसपी शिव चौधरी ने की है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब की तस्करी पर कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।