बिलासपुर
वर्तमान में एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में स्थान बना रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ राष्ट्रविरोधी और विकास विरोधी ताकतें समाज को जाति, क्षेत्र और वर्ग के नाम पर बांटने का कुप्रयास कर रही हैं। ऐसी विभाजनकारी सोच का लोकतांत्रिक और वैचारिक रूप से मजबूती से मुकाबला करना बेहद जरूरी है। भाजपा की एकता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति ही इन विभाजनकारी ताकतों की सबसे बड़ी हार होगी।
झंडूता विधानसभा क्षेत्र में पंचायत स्तर पर शुरू किए गए कार्यकर्ता संवाद एवं समन्वय अभियान के तहत बुधवार को जीतराम कटवाल ने घराण व नघ्यार पंचायतों का दौरा किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूत का मंत्र देते हुए कहा कि उनके संगठित, सक्रिय और समाज के बीच लगातार मौजूद रहने से ही संगठन अजेय बनता है। कार्यकर्ता कई वर्षों से राष्ट्रहित और समाज सेवा के भाव से संगठन की मजबूती में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि राष्ट्रहित के विचार को हर घर तक पहुंचाना है। विकसित भारत का संकल्प तभी पूरा होगा, जब संगठन के साथ सभी गांव भी मजबूत होंगे। हर कार्यकर्ता को इस अभियान का सक्रिय भागीदार बनना होगा।
जीतराम कटवाल ने कहा कि झंडूता के कोटधार को पिछड़ा क्षेत्र के रूप में देखा जाता था, लेकिन पिछले 8 वर्षों में केंद्र सरकार के सहयोग से इस क्षेत्र में विकास की नई परिभाषा लिखी गई है। सड़कों व पुलों के निर्माण के साथ पेयजल व विद्युत व्यवस्था में सुधार हुआ है। विकास का उजाला दूरदराज के गावों तक भी पहंुचा है। यह बदलाव किसी संयोग से नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और केंद्र सरकार की विकासोन्मुखी सोच से आया है।
कोटधार क्षेत्र के विकास की यात्रा अभी जारी है। इसे विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार समेत हर क्षेत्र में प्रदेश का अग्रणी क्षेत्र बनाने के लिए धरातल पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे हर बूथ को संगठन की सबसे मजबूत इकाई बनाएं।
इसके लिए वे हर घर में संपर्क करके नए युवाओं व महिलाओं को संगठन से जोड़ंे। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। अधिकतर समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि बाकी शिकायतों केे निपटारे के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।