बिलासपुर
NEET पेपर लीक मामले को लेकर NSUI द्वारा बुधवार को केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंककर अपना रोष व्यक्त किया।
प्रदर्शन के दौरान NSUI नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है तथा शिक्षा व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों विद्यार्थियों की मेहनत और विश्वास को ठेस पहुंची है।
NSUI के प्रदेश अध्यक्ष अभिनंदन ठाकुर टोनी ने कहा कि संगठन छात्रों के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रदेश महासचिव ईशान ठाकुर ने कहा कि NEET पेपर लीक मामले ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नितिन चड्ढा, कैंपस अध्यक्ष जुनैद शेख़ सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं कार्यकर्ता मौजूद