बिलासपुर
जिला परिषद जांगला वार्ड से जिला परिषद प्रत्याशी देवांश चंदेल ने कहा है कि वह पहले भी जनता की सेवा के लिए दिन-रात तैयार रहे हैं और आगे भी पूरी ईमानदारी के साथ लोगों के हित में कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
रविवार को देवांश चंदेल ने लखदाता पीर युवक मंडल कल्लर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिला परिषद का बजट पूरी तरह जनता के विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। यदि अतिरिक्त बजट की आवश्यकता पड़ी तो उसके लिए भी प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि वह हमेशा लोगों के हितों के लिए कार्य करते आए हैं। हालांकि उन्होंने इससे पहले कभी चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन स्थानीय लोगों के सहयोग और समर्थन के बाद उन्होंने चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया।
देवांश चंदेल ने कहा कि वह जनता की भावनाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और यदि उन्हें जीत मिलती है तो जिला परिषद सदस्य बनने के बाद लोगों की अपेक्षाओं से बढ़कर कार्य करेंगे।