बिलासपुर
बरमाणा वार्ड नंबर-10 के उम्मीदवार भगत सिंह वर्मा ने चुनाव प्रचार अभियान को गति देते हुए मंगलवार को द्रोबड क्षेत्र के गांव नेरी, पनाली, बलग का घाट और नली चंगार में व्यापक डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और अपने पक्ष में समर्थन मांगा।
चुनावी अभियान के दौरान भगत सिंह वर्मा का ग्रामीणों ने कई स्थानों पर गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि जनता का आशीर्वाद मिलने पर वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही युवाओं और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
ग्रामीणों ने भी उम्मीदवार के समक्ष स्थानीय समस्याएं रखीं, जिनके समाधान का भरोसा भगत सिंह वर्मा ने दिया। जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली, जिससे चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है।