बिलासपुर
बिलासपुर पुलिस ने रविवार सुबह गरामोड़ा फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 3.005 किलोग्राम चरस बरामद कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना स्वारघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम सुबह गरामोड़ा फोरलेन पर नाकाबंदी व चैकिंग के लिए मौजूद थी। इसी दौरान कैचीमोड़ की ओर से किरतपुर की तरफ जा रही आल्टो कार नंबर HP01KA-7012 को जांच के लिए रोका गया। कार में पांच व्यक्ति सवार थे। पूछताछ के दौरान पुलिस को उनके हावभाव संदिग्ध लगे तथा वाहन में चोरी का सामान अथवा मादक पदार्थ होने का संदेह हुआ।
तलाशी के दौरान गाड़ी की डिक्की में रखे काले रंग के पिठू बैग से 3.005 किलोग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही कार में सवार सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की पहचान ठाणेदार पुत्र दयाराम निवासी गांव डीगली डाकघर थाची तहसील बालीचौकी जिला मंडी, किशन चंद पुत्र गणु राम निवासी गांव दुचार डाकघर थाची तहसील बालीचौकी जिला मंडी, गोपाल पुत्र देवे राम निवासी गांव बशुट डाकघर थाची तहसील बालीचौकी जिला मंडी, भाग चंद पुत्र लोहारु राम निवासी गांव दुचार डाकघर थाची तहसील बालीचौकी जिला मंडी तथा दया राम पुत्र धर्मदास निवासी गांव दुचार डाकघर थाची तहसील बालीचौकी जिला मंडी के रूप में हुई है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना स्वारघाट में धारा 20 व 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।