बिलासपुर
जिला परिषद वार्ड-12 जुखाला से भाजपा प्रत्याशी लेख राम ठाकुर ने कोठीपुरा पंचायत के विभिन्न गांवों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
लेख राम ठाकुर ने कहा कि जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर नोट किया जा रहा है, ताकि भविष्य में उनका समाधान करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास, मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना और लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि उन्हें क्षेत्र की जनता का भरपूर सहयोग और समर्थन मिल रहा है। प्रचार अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी उनके साथ मौजूद रहे। ग्रामीणों ने भी कई स्थानों पर उनका स्वागत कर समर्थन देने का भरोसा दिलाया।