बिलासपुर में भाजपा का कांग्रेस पर हमला, “वित्तीय कुप्रबंधन से ठप पड़े विकास कार्य”



बिलासपुर 

श्री नयना देवी क्षेत्र में भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो चुके हैं, जिसका मुख्य कारण सरकार का वित्तीय कुप्रबंधन है।
रणधीर शर्मा ने कहा कि लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों में ठेकेदारों के करोड़ों रुपये के भुगतान महीनों से लंबित पड़े हैं। इससे ठेकेदारों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है और कई ठेकेदार कर्ज के बोझ तले दब गए हैं। साथ ही मजदूरों को भी समय पर मजदूरी नहीं मिल पा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदारों के पैसों से किए गए कार्यों पर सरकार श्रेय ले रही है, जबकि वास्तविक स्थिति बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन वर्तमान में सरकार के पास विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धन तक नहीं है।
भाजपा विधायक ने कहा कि भुगतान न होने के कारण कई परियोजनाएं अधर में लटक गई हैं, जिससे प्रदेश की जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बकाया भुगतान नहीं किया गया तो भाजपा सड़कों पर उतरकर जन आंदोलन करेगी और सरकार की नाकामी को जनता के बीच उजागर करेगी।
अंत में रणधीर शर्मा ने कांग्रेस सरकार से मांग की कि लंबित भुगतानों का तुरंत निपटारा किया जाए और विकास कार्यों को पटरी पर लाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

No comments:

Post a Comment

जामली में नाकाबंदी के दौरान कार से 3.15 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

बिलासपुर:  जिला बिलासपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने ...