ऑनलाइन पोर्टल में शीला देवी के निष्क्रिय होने का मामला किया दुरूस्त: सीएमओ शशि दत्त शर्मा


बिलासपुर 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिलासपुर डॉ शशी दत शर्मा ने बताया कि पिछले कल यानी 22 अप्रैल से सोशल मीडिया में सदर तहसील के अंतर्गत पंचायत कचौली के गांव साई ब्राहमणा निवासी शीला देवी पत्नी बलदेव राज को पोर्टल में निष्क्रिय दिखाया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इसका खण्डन करते हुए बताया कि तकनीकी खराबी की वजह से ऐसा हुआ है, जिसे ठीक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल से ऑनलाइन पोर्टल में शीला देवी को जीवित दिखाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसे अन्य मामले खण्ड चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से भी संज्ञान में आए हैं और उनको भी जल्द ठीक कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अगर ऐसा कोई भी मामला सहारा योजना लाभार्थी के ध्यान में आता है तो वह सम्बन्धित खण्ड चिकित्सा अधिकारी को सूचित करना सुनिश्चित करें।

No comments:

Post a Comment

विदेश में पढ़ाई के नाम पर युवक से 20 लाख से अधिक की ठगी, मामला दर्ज

बिलासपुर  विदेश में पढ़ाई के लिए वीजा दिलाने का झांसा देकर एक युवक से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस...