मनाली स्थित हिडिंबा देवी मंदिर में महिला मंडलों ने किए दर्शन, भक्ति संगीत के साथ पूरी की यात्रा : सुनील शर्मा

देव दर्शन यात्रा बनी आस्था और सामाजिक एकता की मिसाल, महिला मंडलों को शक्तिपीठों के कराए जा रहे दर्शन


बिलासपुर 
सदर बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े समाजसेवी एवं राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा की ‘देव दर्शन यात्रा’ क्षेत्र में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सहभागिता का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनती जा रही है। इस पहल के तहत महिला मंडलों को प्रदेश के विभिन्न धार्मिक स्थलों और शक्तिपीठों के दर्शन करवाने का क्रम लगातार जारी है।
इसी कड़ी में इस बार महिला मंडलों की सदस्यों को मनाली स्थित हिडिंबा देवी मंदिर के दर्शन करवाए गए। यात्रा के दौरान महिलाओं ने भक्ति संगीत गाते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ अपनी यात्रा पूरी की। मंदिर में दर्शन करने के साथ-साथ उन्होंने मनाली की खूबसूरत वादियों का भी आनंद लिया, जिससे यह यात्रा आध्यात्मिक होने के साथ-साथ यादगार भी बन गई।

सुनील शर्मा ने बताया कि ‘देव दर्शन यात्रा’ का उद्देश्य सदर क्षेत्र की महिलाओं को प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों के दर्शन करवाना है। उन्होंने कहा कि अब तक कई महिला मंडलों को शक्तिपीठों की यात्रा करवाई जा चुकी है और आगे भी यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।
इस यात्रा के अंतर्गत महिलाओं को ज्वाला जी मंदिर, बगलामुखी मंदिर सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन भी करवाए जा रहे हैं। यह पहल न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत कर रही है, बल्कि महिलाओं को एकजुट कर सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को भी बढ़ावा दे रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य केवल धार्मिक यात्राएं करवाना ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की बहनों और माताओं को सशक्त बनाना और उन्हें सामाजिक रूप से जोड़ना भी है। इसके साथ ही वे गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए भी हमेशा तत्पर रहते हैं।
सुनील शर्मा ने भरोसा दिलाया कि वे सदर क्षेत्र की जनता के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और जनसेवा के कार्यों को आगे भी इसी तरह जारी रखेंगे।

No comments:

Post a Comment

मनाली स्थित हिडिंबा देवी मंदिर में महिला मंडलों ने किए दर्शन, भक्ति संगीत के साथ पूरी की यात्रा : सुनील शर्मा

देव दर्शन यात्रा बनी आस्था और सामाजिक एकता की मिसाल, महिला मंडलों को शक्तिपीठों के कराए जा रहे दर्शन बिलासपुर  सदर बिलासपुर विधा...