विदेश में पढ़ाई के नाम पर युवक से 20 लाख से अधिक की ठगी, मामला दर्ज



बिलासपुर

 विदेश में पढ़ाई के लिए वीजा दिलाने का झांसा देकर एक युवक से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमीरपुर जिला की तहसील ढटवाल क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय निशांत ठाकुर ने आरोप लगाया है कि पंतेहड़ा के अभिषेक कुमार शर्मा और घुमारवीं के अधिवक्ता मनीष शर्मा ने उसे विदेश भेजने और पढ़ाई के लिए वीजा दिलवाने का भरोसा दिलाया। उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद में युवक उनके झांसे में आ गया और आरोपियों को कुल 20,41,364 रुपये दे दिए।
बताया गया कि यह राशि नकद के अलावा गूगल-पे और एनईएफटी के माध्यम से दी गई। इसके बावजूद न तो युवक को वीजा दिलवाया गया और न ही उसकी रकम वापस की गई। आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसके नाम पर लोन भी ले लिया और उस राशि से वाहन खरीदने के साथ-साथ उसके बैंक खाते का दुरुपयोग किया।
पीड़ित के अनुसार इस धोखाधड़ी से उसे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। शिकायत मिलने के बाद घुमारवीं थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
डीएसपी विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा केस दर्ज कर गहन छानबीन की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

विदेश में पढ़ाई के नाम पर युवक से 20 लाख से अधिक की ठगी, मामला दर्ज

बिलासपुर  विदेश में पढ़ाई के लिए वीजा दिलाने का झांसा देकर एक युवक से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस...