10 दिन में मिला 10 लाख का क्लेम: डाक विभाग ने हादसे के पीड़ित परिवार को दिया त्वरित सहारा

Image
बिलासपुर हिमाचल प्रदेश में डाक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की समूह दुर्घटना सुरक्षा योजना ने एक बार फिर संवेदनशीलता और तत्परता का उदाहरण पेश किया है। हमीरपुर मंडल के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवार को मात्र 10 दिनों के भीतर बीमा राशि प्रदान कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला बिलासपुर के श्री नैना देवी क्षेत्र के गांव उटप्पर निवासी स्वर्गीय जोगिंदर सिंह का जम्मू के बनी नामक स्थान पर सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। हादसे के बाद उनके परिवार द्वारा समूह दुर्घटना सुरक्षा (GAG) पॉलिसी के तहत दावा प्रस्तुत किया गया। सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे होने के बाद डाक विभाग ने तेजी दिखाते हुए महज 10 दिनों के भीतर दावा निपटान कर दिया। आज हमीरपुर मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर कंचन सिंह चौहान ने मृतक के पुत्र पंकज कुमार को 10 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक सौंपा। इस मौके पर प्रवर अधीक्षक ने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की यह योजना बेहद कम प्रीमियम में आम लोगों को व्यापक बीमा सुरक्षा प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि ऐसी योजनाएं आ...

प्राकृतिक खेती में किसानों के पंजीकरण के लिए सरल फॉर्म लॉन्च किया: मुख्यमंत्री


शिमला 

 शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधायकों की प्राथमिकता बैठक के दौरान राज्य में प्राकृतिक खेती में किसानों के पंजीकरण के लिए सरल फॉर्म लॉन्च किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इच्छुक किसान अब इस फॉर्म को भरकर आसानी से प्राकृतिक खेती से जुड़ सकते हैं। पंजीकरण फॉर्म में किसानों की भूमि, उगाई जाने वाली फसलों, पशुओं की नस्ल और प्राकृतिक खेती के प्रशिक्षण से संबंधित कुछ अन्य विवरण होंगे।

इस अवसर पर कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायकगण, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए जीता गोल्ड मेडल, पहली बार चमका प्रदेश का नाम

बिलासपुर के निजी स्कूल में प्लस टू छात्र से बर्बरता, मामला पहुंचा थाना

छड़ोल डाकघर में बड़ा घोटाला: खातों में जमा हजारों रुपये गायब, डाक कर्मचारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज