सदर क्षेत्र की महिलाओं की धार्मिक यात्रा: समाजसेवी सुनील शर्मा के नेतृत्व में बंगलामुखी व ज्वाला जी मंदिर में किए दर्शन

Image
बिलासपुर जिला बिलासपुर के सदर विधानसभा क्षेत्र में आज एक बड़े धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न महिला मंडलों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाजसेवी एवं हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा की पहल पर महिलाओं को मां बंगलामुखी मंदिर और मां ज्वाला जी मंदिर के दर्शन के लिए ले जाया गया। इस धार्मिक यात्रा के दौरान महिलाओं ने मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की और भजन-कीर्तन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए महिलाओं के आने-जाने के लिए विशेष वाहन व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही यात्रा के दौरान सभी महिलाओं के लिए भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी उचित व्यवस्था की गई, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिला मंडलों की सदस्यों ने समाजसेवी सुनील शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में एकता और सहय...

अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सिंग स्पर्धा में हिमाचल के अखिल ठाकुर ने जीते दो स्वर्ण पदक



बिलासपुर

 हिमाचल प्रदेश के प्रतिभाशाली किकबॉक्सर अखिल ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और प्रदेश का नाम रोशन किया है। दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 1 से 5 फरवरी तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सिंग स्पर्धा में अखिल ने किक लाइट इवेंट में दो स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में 14 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

अखिल ठाकुर इससे पहले भी एशियन किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण और कांस्य पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा, वे वर्ल्ड चैंपियनशिप और वर्ल्ड कप में भी भाग ले चुके हैं।

कोच व सहयोगियों का आभार
अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अखिल ठाकुर ने अपने मुख्य कोच परशुराम अवार्डी डॉ. संजय यादव, हिमाचल किकबॉक्सिंग संघ के जनरल सेक्रेटरी हंसराज शर्मा, कोच मनोज पटियाल और अपने परिवार को दिया। इसके साथ ही, उन्होंने बिलासपुर के उपायुक्त श्री आबिद हुसैन सादिक, चेतना संस्था के सचिव हरीश नड्डा और एनटीपीसी कोल्डम का भी धन्यवाद किया, जिनके सहयोग और प्रोत्साहन से यह सफलता संभव हुई।

गांव में जश्न का माहौल
अखिल ठाकुर गांव डेलग, तहसील सदर, जिला बिलासपुर के निवासी हैं। उनकी इस शानदार जीत पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और खेल प्रेमियों ने भी अखिल की इस उपलब्धि की सराहना की है।

Comments

Popular posts from this blog

नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए जीता गोल्ड मेडल, पहली बार चमका प्रदेश का नाम

बिलासपुर के निजी स्कूल में प्लस टू छात्र से बर्बरता, मामला पहुंचा थाना

छड़ोल डाकघर में बड़ा घोटाला: खातों में जमा हजारों रुपये गायब, डाक कर्मचारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज