सदर क्षेत्र की महिलाओं की धार्मिक यात्रा: समाजसेवी सुनील शर्मा के नेतृत्व में बंगलामुखी व ज्वाला जी मंदिर में किए दर्शन

Image
बिलासपुर जिला बिलासपुर के सदर विधानसभा क्षेत्र में आज एक बड़े धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न महिला मंडलों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाजसेवी एवं हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा की पहल पर महिलाओं को मां बंगलामुखी मंदिर और मां ज्वाला जी मंदिर के दर्शन के लिए ले जाया गया। इस धार्मिक यात्रा के दौरान महिलाओं ने मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की और भजन-कीर्तन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए महिलाओं के आने-जाने के लिए विशेष वाहन व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही यात्रा के दौरान सभी महिलाओं के लिए भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी उचित व्यवस्था की गई, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिला मंडलों की सदस्यों ने समाजसेवी सुनील शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में एकता और सहय...

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा क्षेत्र नैना देवी के एकदिवसीय दौरे पर करोड़ों की देंगे सौगात




बिलासपुर


 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 8 फरवरी को विधानसभा क्षेत्र नैना देवी के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे, जहां वे 127.09 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में सड़क, परिवहन, जल आपूर्ति, स्वास्थ्य और सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और क्षेत्र का समग्र विकास होगा।

मुख्यमंत्री इस दौरान 25.76 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई आठ परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह, नम्होल में 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त आवासीय सुविधा का निर्माण, डोलरा से बाग मेहला संपर्क सड़क की मेटलिंग एवं टायरिंग (0/00 से 3/810 कि.मी.) के लिए 3 करोड़ 69 लाख 11 हजार रुपये, गांव घोरी से सायर तक नई संपर्क सड़क (0/00 से 2/800 कि.मी.) के लिए 2 करोड़ 84 लाख 93 हजार रुपये, गलवा से चलेला संपर्क सड़क (0/0 से 4/765 कि.मी.) के लिए 4 करोड़ 92 लाख 12 हजार रुपये, देऊठ लगघाट-जमली सड़क के उन्नयन (8/0 से 13/180 कि.मी.) के लिए 5 करोड़ 25 लाख 21 हजार रुपये, ग्राम पंचायत नकराना एवं आसपास के गांवों को जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति योजना के लिए 3 करोड़ 1 लाख 9 हजार रुपये, स्वारघाट में नवीन पशु चिकित्सालय के निर्माण के लिए 49 लाख 9 हजार रुपये तथा श्री नैना देवी जी बस स्टैंड पर आगमन कक्ष के निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री 101.34 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पांच महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। 
इनमें सरकारी महाविद्यालय जुर्खला में बहुउद्देशीय इनडोर स्टेडियम का निर्माण 8 करोड़ 95 लाख 77 हजार रुपये, नवगांव-बेरी सड़क (एमडीआर-34) का सुधार एवं उन्नयन (0/00 से 37/00 कि.मी.) के लिए 79 करोड़ 25 लाख रुपये, श्री नैना देवी जी नगर के सीवरेज सिस्टम के उन्नयन के लिए 3 करोड़ 10 लाख रुपये, मलोठी समोग उठाऊ सिंचाई योजना के पुनः मॉडलिंग (CCA: 154.24 हेक्टेयर) के लिए 5 करोड़ 43 लाख 49 हजार रुपये तथा मजारी फीडर सिंचाई योजना के सुधार कार्य (CCA: 166 हेक्टेयर) के लिए 4 करोड़ 60 लाख 3 हजार रुपये की योजनाएं शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए जीता गोल्ड मेडल, पहली बार चमका प्रदेश का नाम

बिलासपुर के निजी स्कूल में प्लस टू छात्र से बर्बरता, मामला पहुंचा थाना

छड़ोल डाकघर में बड़ा घोटाला: खातों में जमा हजारों रुपये गायब, डाक कर्मचारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज