सदर क्षेत्र की महिलाओं की धार्मिक यात्रा: समाजसेवी सुनील शर्मा के नेतृत्व में बंगलामुखी व ज्वाला जी मंदिर में किए दर्शन

Image
बिलासपुर जिला बिलासपुर के सदर विधानसभा क्षेत्र में आज एक बड़े धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न महिला मंडलों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाजसेवी एवं हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा की पहल पर महिलाओं को मां बंगलामुखी मंदिर और मां ज्वाला जी मंदिर के दर्शन के लिए ले जाया गया। इस धार्मिक यात्रा के दौरान महिलाओं ने मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की और भजन-कीर्तन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए महिलाओं के आने-जाने के लिए विशेष वाहन व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही यात्रा के दौरान सभी महिलाओं के लिए भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी उचित व्यवस्था की गई, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिला मंडलों की सदस्यों ने समाजसेवी सुनील शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में एकता और सहय...

टोल टैक्स पर बोलेरो से 6.60 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार



बिलासपुर 

बिलासपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने टोल टैक्स पर नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो गाड़ी (HP02B0921) से 6.60 ग्राम चिट्टा (हीरोइन) बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस देखकर घबराया चालक
पुलिस के अनुसार, बोलेरो गाड़ी चंडीगढ़ से आ रही थी। जब इसे टोल टैक्स पर रोकने का इशारा किया गया तो चालक घबरा गया। शक के आधार पर जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 6.60 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
1. लीलाधर (पुत्र हेतराम), निवासी गांव सावल, डाकघर बटवाड़ा, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी।
2. संजय कुमार (पुत्र नारद राम), निवासी गांव सावल, डाकघर बटवाड़ा, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी, उम्र 32 वर्ष।



मामला दर्ज, जांच जारी
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना स्वारघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एएसपी शिव चौधरी ने की है।

Comments

Popular posts from this blog

नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए जीता गोल्ड मेडल, पहली बार चमका प्रदेश का नाम

बिलासपुर के निजी स्कूल में प्लस टू छात्र से बर्बरता, मामला पहुंचा थाना

छड़ोल डाकघर में बड़ा घोटाला: खातों में जमा हजारों रुपये गायब, डाक कर्मचारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज